BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में देर रात भयानक सड़क हादसा, पिता.. <<     NEWS : गणेश जी के आध्यात्मिक स्वरूप से मिलता है.. <<     BIG NEWS : तीन दिन की मूसलाधार बारिश के बाद रेतम नदी.. <<     BIG NEWS : रतलाम से होकर चलेगी बांद्रा-बढ़नी स्पेशल.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय यूनिवर्सिटी में फ्रेशर्स.. <<     KHABAR : इब्राहिम शेरानी को भाजपा अल्पसंख्यक.. <<     BIG NEWS : एमपी में मौसम का बड़ा उलटफेर, मानसून विदाई.. <<     KHABAR : मुरैना में निजी अस्पताल में महिला की मौत,.. <<     KHABAR : सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने किया ‘संघ.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे ओंकारलाल माली, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : ओंकारेश्वर में 32वें श्रीमद् भागवत ज्ञान.. <<     KHABAR : शुजालपुर में जन विश्वास शिविर, मंत्री.. <<     BIG NEWS : आपके नाम पर जारी फर्जी सिम बन सकता है.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशियों पर रहेगी ग्रहों की विशेष.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 17, 2024, 11:13 am
BIG NEWS : प्रतापगढ़ क्षेत्र का देवल्दी गांव और सरसों का खेत, जब खाकी को लगी भनक तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर जैसे ही टीम बनाकर दी दबिश तो माजरा देख उड़ गए होश, भारी मात्रा में एमडीएमए जब्त, पढ़े खबर 

Share On:-

प्रतापगढ़। क्राईम ब्रांच जयपुर और जिला पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देशन में गजेन्द्र सिंह राव वृत्ताधिकारी वृत अरनोद के मार्गदर्शन में थानाधिकारी थाना अरनोद हजारीलाल पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा देवल्दी गांव के पास सरसों के खेत में बनायी जा रही एमडीएमए को जब्त किया गया। पुलिस टीम द्वारा 11.450 किलोग्राम लिक्विड फॉर्म में एमडीएमए, 14.770 किलोग्राम अन्य लिक्विड, 4.900 किलोग्राम सफेद रंग को केमिकल तथा 02 किलो 500 ग्राम सफेद पाउडर तथा एमडीएमए बनाने वाले उपकरण व मशीनों को जब्त किया गया। थाना अरनोद पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 40 करोड रूपये है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 16.12.2024 को थानाधिकारी थाना अरनोद हजारीलाल मीणा पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में मय जाप्ता एवं काईम ब्रांच जयपुर के विश्सनीय मुखबीर के जरिये सूचना पर देवल्दी गाँव से होते हुये टापरीया रास्ते पर दबिश दी गयी। जहां पुलिस टीम को एक डिब्बे में लिक्विड फार्म में एमडी मिली। जिसका वजन करने पर डिब्बे में 11.450 किलोग्राम लिक्विड फॉर्म में एमडीएमए होना पाया। इसके साथ ही अलग अलग जरिकेन में 14.770 किलोग्राम लिक्विड केमिकल एवं एक अन्य केमिकल 4.900 किलोग्राम तथा 2 किलो 500 ग्राम सफेद पाउडर की थैली मिली। पुलिस टीम को एमडीएमए बनाने में प्रयुक्त उपकरण इलेक्ट्रॉनिक कांटा, स्टील (चद्दर) के तीन खाली जरिकेन, हाथों में पहनने के रबर के गल्बज मास्क, नाप करने वाले 05 लीटर का एक मग तथा 03 लीटर के दो मग व 01 लीटर के 05 मग एक स्टील का भगोना करीब 10 लीटर का मय बडा चम्मचा, दही बिलोने की बिजली से चलने वाली 10 मशीनें वायर सहित मिली। 


उक्त अवैध एमडी लिक्विड व केमिकल व अन्य उपकरणों के संबंध में कोई अनुज्ञापत्र नहीं मिलने से अपराध धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट का अपराध होने से जब्ती की कार्यवाही की गई। थाना अरनोद पर प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE