BREAKING NEWS
KHABAR : अंबेडकर मार्ग पर नपा ने हटाया दुकानों के.. <<     ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान में गरोठ.. <<     VIDEO NEWS:जंतर-मंतर का आंदोलन समाप्त,मांगों पर बनी.. <<     KHABAR : नीमच में पर्यटन विकास को नई गति देने की.. <<     BIG BREAKING : कॉकरोच जनता पार्टी बोली- आंदोलन खत्म,.. <<     BIG NEWS : गरोठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 173 ग्राम एमडी.. <<     KHABAR : फर्जी मेडिकल दस्तावेज बनाकर अंतरिम जमानत.. <<     पिपलियामंडी में सिस्टम फेल, जनता पास,खूनी.. <<     NEWS : एसपी धर्मेंद्र सिंह की पहल, जिलेभर के.. <<     NEWS : चार साल से फरार एनडीपीएस का वांछित आरोपी.. <<     "नशे के खिलाफ रतलाम पुलिस का महाअभियान, जावरा.. <<     BIG NEWS : मैदान में गूंजेगा नशामुक्ति का संदेश,.. <<     KHABAR : गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के.. <<     जर्जर सिद्धेश्वर रोड को लेकर सड़क पर उतरे.. <<     पिपलियामंडी के डेफोडिल्स स्मार्ट स्कूल में.. <<     KHABAR : गरोठ के पावटी में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का.. <<     शाजापुर में NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : ड्रिप लगी, फिर भी दवा लेने पहुंचे मरीज,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 17, 2024, 5:19 pm
BIG NEWS : देवरानी-जेठानी से ठगे गहने, एफआईआर, सड़क पर झांसी जाने का पता पूछा, फिर नोटों की गड्डी दिखाकर उतरवा ले गए जेवरात, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। पता पूछकर ठगने करने वाली गैंग एक बार फिर सक्रिय हो गई है। गैंग ने इस बार बाजार जा रही जेवरानी-जेठानी को टारगेट किया है। सड़क पर दो युवकों ने झांसी जाने का रास्ता पूछा फिर गहनों के बदले दो गुना नोटों की गड्डी दिखाकर महिलाओं को जाल में फंसाया। इसके बाद दोनों युवक महिलाओं से उनके गहने लेकर नोटों की गड्डी थमाकर चले गए।


युवकों के जाने के बाद जब महिलाओं ने नोटों की गड्डी देखी तो ऊपर का एक नोट असली निकला, बाकी सारे नोट रद्दी निकले। घटना सोमवार शाम तानसेन मकबरा वाली गली ग्वालियर की है। घटना के बाद महिलाओं ने शोर भी मचाया, लेकिन जब तक कोई मदद के लिए आता, ठग वहां से भाग चुके थे। पुलिस ने मंगलवार को इस मामले में जांच कर रही है।


ग्वालियर के चार शहर का नाका, इंद्रा नगर निवासी गुड़िया पत्नी सोनपाल तोमर गृहिणी है। दो दिन पहले वह अपनी देवरानी लक्ष्मी तोमर के साथ बाजार में खरीदारी के लिए जा रही थीं। अभी वह चार शहर का नाका इलाके में पहुंची ही थी कि तभी दो युवक उनके पास आए और झांसी जाने का रास्ता पूछा तो उन्होंने रास्ता पता नहीं होने की बात कही। इसके बाद दोनों युवक उनके आगे-आगे चलने लगे। जैसे ही वह तानसेन मकबरा के पास पहुंची तो दोनों युवक फिर उनके पास आए और बताया कि उनके मालिक ने उन्हें काम से निकाल दिया है। वह भूखे हैं, इसके बाद वह बातों में उलझाकर दोनों महिलाओं को तानसेन मकबरा के पास वाली गली में ले गए।


नोटों की गड्डी दिखाकर ठगे गहने
दोनों महिलाएं जब युवकों से कुछ देर बात करती रहीं तो उनकी बातों में उलझ गईं। इसके बाद दोनों लड़कों ने बताया कि उनके पास नोटों की गड्डी है, जो वह अपने मकान मालिक की दुकान से उठा लाए थे। वह उनका गोल्ड दोगुना से ज्यादा कीमत पर खरीद सकते हैं। इसके बाद पता नहीं युवकों ने क्या किया कि नोटों की गड्डी के बदले जेठानी (गुडिया) ने अपने मंगलसूत्र, ओम का पेंडल, कान के टॉप्स और उसकी देवरानी लक्ष्मी ने ओम का पेंडल, कान के टॉप्स उतारकर दे दिए। इसके बाद दोनों लड़के चले गए।


नोटों की गड्डी निकली रद्दी, शोर मचाया
दोनों लड़कों के जाने के बाद महिलाओं ने थैले में रखी नोटों की गड्डी खोलकर चेक किए तो उनके पैरों तले जमीन निकल गई, क्योंकि नोटों की गड्डी में ऊपर सिर्फ एक-एक पांच सौ रुपए का नोट लगा था और नीचे सिर्फ कागज लगे थे। इसके बाद उनको समझते देर नहीं लगी कि वह ठग चुकी हैं। मामले का पता चलते ही पीड़ित देवरानी और जेठानी ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। महिलाओं के साथ घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गुडिया की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।


ऐसा है ठगों का हुलिया
ठगी की शिकार महिलाओं ने बताया कि, एक बदमाश की उम्र करीब 35 साल थी और उसने चौखाने की शर्ट पहनी हुई थी और दूसरे की उम्र करीब 25 साल थी। उसने सफेद शर्ट पहनी हुई थी। दोनों हुलिया से शहर के ही लग रहे थे।


पहले भी घटी है घटना
यह ठगी का पहला मामला नहीं है। पिछले महीने ही कंपू, माधौगंज व कोतवाली इलाके में इस तरह की तीन वारदात हो चुकी हैं। उस समय वारदात करने के बाद ठग खामोश हो गए थे। पर एक बार फिर शहर में उन्होंने हलचल मचा दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE