गरोठ। नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में चोर गैंग सक्रिय है। शामगढ़ रोड़ गरोठ से ट्रक से गेहूं के कट्टे चोरी हो गए। रुपचंद पिता पूरालाल विश्वकर्मा निवासी पुराना बस स्टैंड भानपुरा के ट्रक से शामगढ़ रोड गरोठ से 31 कट्टे गेहूं गायब होने की सूचना खाकी तक पहुंची है। गरोठ थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया है।