नीमच। 5 वीं स्टेट मध्यप्रदेश मास्टर्स गेम्स 2024 का आयोजन देवी अहिल्या बाई कॉलेज ग्राउंड पर 15, 16 दिसम्बर तक हुई, जिसमें नीमच जिले का नाम रोशन करते हुईं एथेलेटिक्स 40$ वर्ग प्रतियोगिता में जिला खेल युवा कल्याण नीमच के समन्वयक प्रकाश चंद्र राठौर ने अपने नाम 3 गोल्ड मैडल और एक ब्राउज मैडल इंडिविजल इवेंट में लिए लांग जम्प गोल्ड, हाई जम्प गोल्ड, 100 मीटर ब्राउज मैडल ओर 400×4 रिले में गोल्ड अपने नाम किया और आगामी नेशनल मास्टर्स गेम्स हिमाचल के लिए अपनी दावेदारी सुनिश्चित की। इस खुशी पर जिला खेल विभाग स्टॉप और मित्रों ने बधाई दी।