BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 18, 2024, 7:34 pm
KHABAR : ऑल इंडिया शूटिंग चेम्पियनशिप में अंनत कनेश की बनी 9 वीं रैंक, नीमच में भी हर्ष की लहर, ईष्ट मित्रों व परिचितों ने दी शुभकामनाएं, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। आईपीएस सुंदरसिंह कनेश के होनहार पुत्र अनंत कनेश ने 67 वीं नेशनल शूटिंग चौंपियनशिप जो 15 से 31 दिसंबर 2024 को भोपाल शूटिंग अकादमी में अयोजित हुई थी जिसमें एयर राइफल इवेंट में तकरीबन 2500 शूटर्स ने भाग लिया।
अनंत ने एयर राइफल यूथ मेन कैटेगरी में भाग लिया ओर इस मैच में में 598.5 स्कोर के साथ नेशनल क्वालिफाई कर लिया। यूथ कैटेगरी में क्वालिफाई स्कोर 585 था। अंनत ने ऑल इंडिया 9 वीं रेंक व मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
शूटिंग स्पोर्ट्स सोसाइटी महू में कोच सब मोहम्मद कलामुद्दीन (रिटायर्ड) जो कॉमनवेल्थ के सिल्वर मेडलिस्ट और नेशनल के चौंपियन ऑफ चैंपियन रह चुके हैं से अनंत सिंह कनेश ट्रेनिंग लेते हैं।
जैसा कि सर्वविदित है अनंत सिंह कनेश ने मई 2024 में ऑल इंडिया ओपन शूटिंग चौम्पियनशिप में व्यक्तिगत कांस्य पदक जीता और अब अनंत सिंह कनेश की ऑल इंडिया में 9 वीं रेंक आयी है।
इस उपलब्धि के बाद अंनत ने कहा कि वे अब कड़ी ट्रेनिंग और मेहनत के साथ राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मेडल जीत कर अपने देश का नाम रोशन करना चाहते हैं।
कनेश की इस उपलब्धि पर नीमच जिले में भी हर्ष व्याप्त है। कनेश के पिता एसपी सुन्दरसिंह कनेश नीमच जिला पुलिस विभाग में साढ़े तीन साल सेवा दे चुके है इसी दौरान अनन्त ने भी नीमच में भी ट्रेनिंग ली है। कनेश के शुभचिंतकों, स्नेहीजनों, मित्रों व सरकारी महकमे से जुड़े साथियों सहित नगर समस्या एवँ सुझाव ग्रुप के सदस्यों ने बधाई प्रेषित करते हुवे अंनत कनेश के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE