BREAKING NEWS
KHABAR : शासन की योजना से अनिल ने शुरू की पान की.. <<     NIMACH WEATHER UPADTE TODAY: रेतम नदी में आया जबरदस्त उफान,.. <<     MP WEATHER: MP में मानसून को लेकर बड़ा अपडेट! आखिरी 11.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में देर रात भयानक सड़क हादसा, पिता.. <<     NEWS : गणेश जी के आध्यात्मिक स्वरूप से मिलता है.. <<     BIG NEWS : तीन दिन की मूसलाधार बारिश के बाद रेतम नदी.. <<     BIG NEWS : रतलाम से होकर चलेगी बांद्रा-बढ़नी स्पेशल.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय यूनिवर्सिटी में फ्रेशर्स.. <<     KHABAR : इब्राहिम शेरानी को भाजपा अल्पसंख्यक.. <<     BIG NEWS : एमपी में मौसम का बड़ा उलटफेर, मानसून विदाई.. <<     KHABAR : मुरैना में निजी अस्पताल में महिला की मौत,.. <<     KHABAR : सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने किया ‘संघ.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे ओंकारलाल माली, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : ओंकारेश्वर में 32वें श्रीमद् भागवत ज्ञान.. <<     KHABAR : शुजालपुर में जन विश्वास शिविर, मंत्री.. <<     BIG NEWS : आपके नाम पर जारी फर्जी सिम बन सकता है.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 20, 2024, 1:50 pm
BIG NEWS : राजस्थान की निम्बाहेड़ा थाना पुलिस और वंडर सीमेंट फैक्ट्री से जुड़ा मामला, जब आरोपी ने दिया इस बड़ी वारदात को अंजाम तो एक्शन में आए अधिकारी, टीम बनाकर किया गुजरात के लिए रवाना, हत्थे चढ़ा राणा प्रतिपाल सिंह, अब रहेगा सलाखों के पीछे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। वंडर सीमेन्ट फेक्ट्री में आने वाले कोयले में मिलावट कर 41 लाख 90 हजार रूपये की धोखाधडी करने के आरोपी राणा प्रतिपाल सिंह को कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस से गुजरात के सुरेन्द्र नगर से गिरफ्तार किया है।


पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के अनुसार 08 जुलाई को प्रमोद कुमार चौधरी उर्फ प्रभुराम पुत्र राउराम जाट उम्र 40 साल निवासी पूजानगर निम्बाहेडा पुलिस थाना कोतवाली निम्बाहेडा जिला चितौड़गढ ने थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा पर रिपोर्ट देकर बताया कि सामा इन्टरप्राईजेज कस्बा थानगढ़ जिला सुरेन्द्रनगर (गुजरात) के मालिक ईस्माईल भाई पुत्र बोदु भाई उम्र 44 साल निवासी जामनगर गुजरात व प्रतिनिधि प्रतिपाल सिंह पुत्र जगदीश सिंह राजपूत निवासी थानगढ़ ने निष्पादित ईकरारनामा की शर्ताे का उल्लंधन करते हुए काण्डला बदंरगाह मे ईम्पोर्ट कोयले को मोरबी गुजरात मे लाकर कोयले मे इस प्रकार का निम्न गुणवता का कोयला मिक्स कर बदनियती व धोखाधड़ी करके ओमश्री कार्गाे निम्बाहेडा को आर्थिक नुकसान पहुंचाने तथा ओम श्री कार्गाे कम्पनी निम्बाहेडा की साख गिराने का काम किया। आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर नुकसान का भुगतान करवाने व उचित कानुनी कार्यवाही करने के संबंध में प्रकरण दर्ज कर जांच एएसआई सूरज कुमार द्वारा शुरू की गई।

 

आरोपियों की गिरफतारी हेतु एएसपी सरिता सिंह, डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के निर्देशन व थानाधिकारी पुलिस कोतवाली निम्बाहेडा रामसुमेर पु.नि. के सुपरविजन मे सहायक उप निरीक्षक सूरज कुमार व कानि देवेन्द्र व विरेन्द्र द्वारा सामा इन्टरप्राईजेज कस्बा थानगढ़ जिला सुरेन्द्रनगर (गुजरात) के मालिक ईस्माईल भाई पुत्र बोदु भाई उम्र 44 साल निवासी जामनगर गुजरात व प्रतिनिधि प्रतिपाल सिंह पुत्र जगदीश सिंह राजपूत निवासी थानगढ़ की तलाश हेतु लगातार पांच दिन तक आरोपी की लोकेशन के आधार पर जामनगर, राजकोट, काण्डला, मोरबी गुजरात मे तलाश की। आरोपी प्रतिपाल सिंह लगातार अपनी लोकेशन बदलता रहा तथा अपने फोन को बंद कर अन्य फोन या दौस्तो के फोन को प्रयोग मे ले रहा था। काफि हद तक प्रयास के बाद पुलिस ने साइबर सेल के हैड कानि. राजकुमार की सहायता से आरोपी को थानगढ स्थित अपने निवास से गिरफतार किया गया। मामले मे शेष बचे आरोपी सामा इन्टरप्राईजेज कस्बा थानगढ़ जिला सुरेन्द्रनगर (गुजरात) के मालिक ईस्माईल भाई पुत्र बोदु भाई उम्र 44 साल निवासी जामनगर गुजरात की तलाश जारी है। 
गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि काण्डला बदंरगाह मे ईम्पोर्ट कोयले को मोरबी गुजरात मे लाकर कोयले मे इस प्रकार का निम्न गुणवता का कोयला मिक्स कर दिया जाता हैं जिससे मालुमात नही पडे कि कोयला असली है या नकली और उसे फैक्ट्रीयो को सप्लाई कर दिया जाता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE