BREAKING NEWS
KHABAR : केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, एमपी.. <<     VIDEO नीमच में पुलिस कप फुटबॉल टूर्नामेंट का.. <<     खरगोन में माली समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     KHABAR : नशे से दूरी, खेलों से दोस्ती- पुलिस कप.. <<     NEWS : गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     मुंबई-आगरा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खलघाट संजय.. <<     NEWS : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, आईटीआई.. <<     NEWS : समता भवन में आज से गूंजेंगे धर्मामृत.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियां तेज,.. <<     KHABAR : मेघवाल समाज की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान,.. <<     BULLETIN: #नीमच जिले की आज दिनभर की प्रमुख खबरें,.. <<     आजाद समाज पार्टी प्रत्याशी दामोदर यादव के.. <<     KHABAR : भगवानपुरा महाविद्यालय में मनाया कारगिल.. <<     KHABAR : रतलाम के डॉ. महेंद्र बोड़ाना को मिला.. <<     शाजापुर में शादी के नाम पर सनसनीखेज.. <<     NEWS : 2100 मोरिंगा औषधीय पौधों का वितरण, ग्रामीण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच टाउन हॉल में मेघवाल समाज का प्रतिभा.. <<     VIDEO NEWS: "खिलाड़ियों का हक नहीं छीनने देंगे" नीमच.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 22, 2024, 11:24 am
BIG NEWS : कार, कैश, गोल्ड और बड़ा खुलासा, पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के साथी ने कांड का खोला काला चिट्ठा, सुनते ही इनकम टैक्स अधिकारियों के उड़े होश, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। परिवहन विभाग के पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा पर की गई कार्रवाई में अपडेट सामने आया है। बीती रात IT (Income Tax) ने चेतन गौर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। चेतन ने खुलासा किया कि गोल्ड और कैश से भरी पकड़ी गई गाड़ी सौरभ की ही थी। सौरभ ने चेतन के नाम पर गाड़ी खरीदी थी।


इस गाड़ी का इस्तेमाल सौरभ करता था, लेकिन प्लांट तक किसने पहुंचाया, यह अभी पता नहीं चल पाया है। चेतन ने खुलासा करते हुए यह भी कहा कि सौरभ ने उसका इस्तेमाल किया। उसके नाम से सौरभ ने होशंगाबाद रोड पर पेट्रोल पंप लिया। जमीन, मकान, स्कूल की फ्रेंचाइजी ली।


बात दें कि गुरुवार रात लगभग 1ः30 बजे आयकर विभाग की टीम ने भोपाल के नजदीक मेंडोरी गांव में एक लावारिस इनोवा क्रिस्टा को जब्त किया था। जिसके अंदर से 52 किलो सोना और 10 करोड़ रुपये कैश बरामद किया गया था। बताया जा रहा है कि एक खाली पड़े प्लॉट पर यह इनोवा क्रिस्टा लावारिस खड़ी थी। जिसकी सूचना आयकर विभाग को मिली और उसे आधार पर छापेमारी कार्रवाई की गई थी।


गौरतलब है परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक के घर पर 234 किलो चांदी बरामद किया गया था. इसके अलावा कई ब्रांडेड सामान मिले हैं, जिसकी कीमत लाखों रुपये की आंकी गई है. सौरभ शर्मा ने घर के अंदर चांदी की ईंट जमीन में गाढ़ रखी थी. जिसकी कीमत 2 करोड़ 10 लाख बताई जा रही है. इसके अलावा 17 लाख की ब्रांडेड घड़ियां,15 लाख की लेडिज पर्स, दो अलमारी से कैस और हीरे की अंगूठी मिले थे, जिसकी कीमत 11 लाख रुपये आंकी गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE