BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : त्योहारों में मिठाई खरीदने से पहले हो.. <<     NEWS : पंचायत समिति सदस्य चुनाव, जिले की छह.. <<     BIG REPORT : पुलिस चौकी के सामने चेकिंग में व्यस्त.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य विभाग के कामकाज का होगा पूरा.. <<     BIG NEWS : शतरंज की चालों से निखर रही विद्यार्थियों.. <<     KHABAR : मनासा में ट्रैक्टर ने कार को मारी जोरदार.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : नीमच के व्यस्त चौराहे पर थम गई रफ्तार,.. <<     KHABAR : बुन्देली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज.. <<     REPORT : गरोठ में मिलावट के शक पर प्रशासन का बड़ा.. <<     BIG REPORT : अवैध मदिरा कारोबार के खिलाफ आबकारी.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय जावद में कलेक्टर.. <<     KHABAR : दोहरे हत्याकांड में खाकी की थ्योरी.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल की नई.. <<     KHABAR : बच्चों की सुरक्षा के लिए न्यायिक टीम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 22, 2024, 3:45 pm
BIG NEWS : एमपी में काले हीरे की कालाबाजारी, 1 करोड़ 72 लाख का अवैध कोयला जब्त, 3 पर मामला दर्ज, कोल कारोबारियों में मचा हड़कंप, पढे़ खबर 

Share On:-

शहडोल। खनिज संपदा से परिपूर्ण मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में खनिज कोयला की भरमार है। शायद यही कारण की जिले से काले हीरे की कालाबाजारी भी अत्यधिक होती है। ऐसा ही अवैध कोयले से लोड तीन ट्रेलर को जब्त कर चालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जब्त कोयले व मशरूका कीमत 1 करोड़ 72 लाख रुपए बताई गई है। शहडोल पुलिस की इस कार्रवाई से कोल कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।


शहडोल जिले की धनपुरी पुलिस ने अवैध कोयले से लोडेड तीन 18 चक्का ट्रेलर को जब्त कर चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। दरअसल, जिले के बंगवार भूमिगत कोयला खदान से कोयला लोड कर अनूपपुर जिले के मोजर वेयर पवार प्लांट के लिए निकले तीन ट्रेलर अचानक गायब हो गए। जो कि बंगवार कोयला खदान के पास झाड़ियों में छिपे थे। इस बात की सूचना मुखबिर ने धनपुरी पुलिस को दी।


पुलिस ने एक टीम गठित कर दबिश दी और मौके पर मौजूद ट्रेलर चालक कुलदीप सिंह, पुष्पेंद्र सिंह सहित दिनेश सिंह गोंड से गाड़ी के दस्तावेज मांगे। इन गाड़ियों के रॉयल्टी (ईटीपी) की समय सीमा समाप्त हो गई थी। जिस पर धनपुरी पुलिस ने कोयला सहित ट्रेलर को जब्त कर तीनों चालकों के खिलाफ धारा 303(2),3(5)बीएनएस एवं 4/21 खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की। जब्त कोयले व मशरूका ट्रेलर की कीमत 1 करोड़ 72 लाख रुपए बताई गई है।


शहडोल पुलिस की इस कार्रवाई से कोल कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं इस पूरे मामले में धनपुरी थाना प्रभारी खेम सिंह पेंद्रो का कहना है कि झाड़ियों में अवैध कोयले से भरे ट्रेलर होने की जानकारी मुखबिर से मिली थी। सूचना पर अवैध कोयले से लोडेड तीन ट्रेलर जब्त कर चालकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE