BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले में 24 घंटे में हुई झमाझम, इस.. <<     KHABAR : रथ से उतारे गए उज्जैन महापौर, अब डैमेज.. <<     BIG NEWS : अफीम पट्टे की अवैध खरीद-फरोख्त पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम चोरी कांड में 4 दिन बाद भी.. <<     #BREAKING: #मां #बगलामुखी के दर्शन को निकले थे.. <<     KHABAR : शासन की योजना से अनिल ने शुरू की पान की.. <<     NIMACH WEATHER UPADTE TODAY: रेतम नदी में आया जबरदस्त उफान,.. <<     MP WEATHER: MP में मानसून को लेकर बड़ा अपडेट! आखिरी 11.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में देर रात भयानक सड़क हादसा, पिता.. <<     NEWS : गणेश जी के आध्यात्मिक स्वरूप से मिलता है.. <<     BIG NEWS : तीन दिन की मूसलाधार बारिश के बाद रेतम नदी.. <<     BIG NEWS : रतलाम से होकर चलेगी बांद्रा-बढ़नी स्पेशल.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय यूनिवर्सिटी में फ्रेशर्स.. <<     KHABAR : इब्राहिम शेरानी को भाजपा अल्पसंख्यक.. <<     BIG NEWS : एमपी में मौसम का बड़ा उलटफेर, मानसून विदाई.. <<     KHABAR : मुरैना में निजी अस्पताल में महिला की मौत,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 23, 2024, 6:12 pm
BIG NEWS : स्कूली छात्रा प्रेग्नेंट हुई तो प्रेमी से करने लगी इस चीज की जिद, सनकी आशिक ने गुजरात से एमपी आकर उतारा मौत के घाट, मर्डर के बाद किया ये काम, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पढे़ खबर

Share On:-

मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर में रहने वाली एक नाबालिग छात्रा का प्यार उसकी हत्या की वजह बन गया। युवती अपने प्रेमी पर शादी का दबाव बना रही थी। जिससे तंग आकर युवक ने गुजरात से आकर उसका मर्डर कर दिया और शव को नाले में फेंककर फरार हो गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि मृतिका 8 महीने की गर्भवती थी। फिलहाल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।   


दरअसल, 14 दिसंबर को बदेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नाले में छात्रा की लाश तैरती हुई मिली थी। पोस्टमार्टम में मृतिका के प्रेग्नेंट होने का खुलासा हुआ था। इस बात से परिजन भी अनजान। एसपी सुधीर अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा किया कि छात्रा और प्रेमी के बीच करीब डेढ़ साल से शारीरिक संबंध थे। गर्भवती होने के बाद छात्रा लड़के पर शादी का दबाव डाल रही थी। जिस वजह से तंग आकर युवक गुजरात से मिलने उसके गांव आया और नाले के पास बुलाया। इसी दौरान उसका गला दबा कर सिर नाले में डुबोकर उसकी हत्या कर दी। नाबालिग का मोबाइल भी नाले में फेंक दिया जिससे किसी को शक न हो।


संदेह जताया जा रहा था कि गर्भवती होने की वजह से युवती ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया है। लेकिन पुलिस ने सहेलियों और परिजनों से पूछताछ की तो उसके गुजरात मे रहने वाले प्रेमी के बारे में पता चला। जिसके आधार पर पुलिस गुजरात पहुंची और बारीकी से पूछताछ की। जहां आरोपी अपनी ही बातों में फंस गया और उसने हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस ने सनकी आशिक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में मामला कायम कर जेल भेज दिया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE