मंदसौर। कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग विजेंद्र डोडवे द्वारा बताया गया कि, भगवान पशुपतिनाथ मंदिर घाट पर शिवना मैया की महाआरती का आयोजन दिनांक 25 दिसम्बर बुधवार संध्या 6.30 बजे बनारस से होने वाली गंगा आरती की तर्ज पर किया जाएगा। आरती के साथ ही घाट पर दीप प्रज्वलन, लाइट शो, लैंप उड़ाना आदि आयोजन शामिल रहेंगे। आप सभी इस आयोजन में शामिल होकर दीप जलाकर, लैंप उड़ाकर, लाइट शो, महाआरती आदि में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाए।