BREAKING NEWS
KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<     BIG NEWS : जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद का शुभारंभ,.. <<     BIG NEWS : झातला माता मंदिर में इन बड़ी वारदातों को.. <<     BIG NEWS : प्रमोशन और कैडर रिव्यू की मांग को लेकर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 23, 2024, 6:30 pm
KHABAR : मध्य प्रदेश पेंशनर समाज तहसील शाखा मनासा का वार्षिक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह   का आयोजन, दिवंगत आत्माओं को दी श्रद्धांजलि, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। मध्य प्रदेश पेंशनर समाज तहसील शाखा मनासा का वार्षिक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह सरस्वती पूजन एवं सरस्वती वंदन के पश्चात गत वर्ष दिवंगत हुए सदस्यों को मोन श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संगठन के अध्यक्ष देवीलाल शर्मा ने स्वागत भाषण एवं वर्ष भर की गतिविधियों की जानकारी देकर अपने उद्बोधन मे शासन से मध्य प्रदेश- छत्तीसगढ़ राज्य पुनर्गठन आयोग 2000 की धारा 49 (6) को शीघ्र हटाये जाने की मांग की गई।
समारोह के मुख्य अतिथि संगठन के प्रांता अध्यक्ष डीपी दुबे ग्वालियर, पुलिस पेंशनर संघ के प्रांत अध्यक्ष एमपी सिंह परिहार, सुरेंद्र कुमार स्थापक महासचिव, सीके बिश्नोई महासचिव .राधेश्याम टेलर प्रांतीय सचिव. पेंशनर समाज भानपुरा के ब्लॉक अध्यक्ष सीताराम संघेसिया एवं मनासा संगठन के वरिष्ठ संरक्षक एवं साहित्यकार डॉ पूरन सहगल मंचासीन थे। समारोह की अध्यक्षता नीमच जिला अध्यक्ष जेसी गुजेटिया द्वारा की गई। उपरोक्त सम्मान समारोह में संगठन के आजीवन सदस्य जिन्होंने 75 वर्ष पूर्ण किए 13 सदस्यों का सम्मान शाल एवं श्रीफल द्वारा किया गया। मंचासीन सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपने उद्बोधन में संगठन की ताकत पर जोर देकर शासन के द्वारा किए जा रहे पेंशनरों के प्रति नीतियों पर असंतोष एवं आक्रोश व्याप्त किया।
मुख्य अतिथि संगठन के प्रांता अध्यक्ष डीपी दुबे द्वारा अपने उद्बोधन में पेंशनर हित में की जा रही वर्ष भर की गतिविधियों की जानकारी देते हुए शासन के द्वारा पेंशनरों के प्रति की जा रही भेदभावपूर्ण नीतियो के प्रति असंतोष एवं आक्रोश व्याप्त कर आर- पार की लड़ाई लड़ने के लिए संघर्ष पर जोर दिया और बताया कि शासन से मांग करने के लिए दो ही रास्ते हैं। प्रथम यह कि शांतिपूर्वक ज्ञापन देकर मांग करना। दूसरा यह कि शासन अगर नहीं सुने तो क्रांति द्वारा संघर्ष करके अपनी लड़ाई लड़ना चाहिए और अपनी मांग को मनवाना चाहिए।
आपने शांतिपूर्वक ज्ञापन के माध्यम से प्रमुख मांग धारा 49 (6) हटाए जाने की मांग करते हुए कहा है कि इस धारा का कोई औचित्य नहीं है जिसका बहना बना कर सरकार पेंशनरों को  विलंब  से महंगाई राहत प्रदान कर रही है यह ठीक नहीं है। कार्यक्रम का संचालन राम प्रकाश गहलोत द्वारा किया गया एवं सरस्वती वंदना भगत राम चंदेल द्वारा की गई एवं  पदम कुमार जैन ने आभार प्रकट किया। अंत में राष्ट्रीय गान के पश्चात समारोह का समापन किया तत्पश्चात सभी का सहभोज रखा गया ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE