मनासा। मनासा-रामपुरा रोड पर मनासा थाना क्षेत्र के ग्राम हाड़ीपीपलिया के समीप सोमवार देर शाम 7 बजे करीब अज्ञात वाहन ने बाइक सवार व्यक्ति को कुचल दिया।इससे उक्त व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए मनासा शासकीय अस्पताल भेज दिया। कुकडेश्वर थाना क्षेत्र के गांव कड़ी बुजुर्ग निवासी भरत पिता बग़दीराम मेघवाल उम्र करीबन 40 वर्ष हाल मुकाम सरवानिया महाराज सोमवार सुबह सामाजिक कार्यक्रम में कड़ी बुजुर्ग गया हुआ था। सोमवार देर शाम वापस अपने हाल मुकाम गांव सरवानिया महाराज लौटते हुए हाड़ी पिपलिया के समीप उसे किसी अज्ञात वाहन ने कुचल दिया जिस से उसका सिर पूरी तरह चकना चूर हो गया वही प्रत्यक दर्शियों का कहना है की डंपर की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। हालत ऐसी हो गई के उसे पहचान भी मुश्किल हो गया। सूचना पर मनासा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर 108 एम्बुलेंस पायलट दीपक सेन व एमटी दिलखुश वर्मा द्वारा पोस्टमार्टम के लिए मनासा शासकीय अस्पताल भिजवाया। जहां पर मृतक व्यक्ति की पहचान भरत मेघवाल के रूप में हुई। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।