नीमच। कुडेश्वर और मनासा रोड के बीच हाड़ी पिपलिया के यहां नीमच जाते वक्त डंपर चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। दुर्घटनामें बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों ने कुकड़ेवर-रामपुरा रोड पर शव रख चक्काजाम कर दिया। मृतक युवक का नाम भरत मेघवाल निवासी कड़ी बुजुर्ग बताया जा रहा है। चक्काजाम लगाने से मुख्य मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और आक्रोशित परिजनों को समझाइश देने की कोशिश। परिजन मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
