सिंगोली। तहसील क्षेत्र से लगे राजस्थान के बेगूं तहसील मुख्यालय पर 25 दिसंबर बुधवार से श्री यश जैन धार्मिक संस्कार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर को लेकर सिंगोली क्षेत्र के जैन समुदाय में जबरदस्त उत्साह का माहौल है।
मंगलवार दोपहर इस आशय की जानकारी देते हुए यश मंडल सदस्य सुधीर लसोड़ एवं दिलीप जैन ने बताया कि उप प्रवर्तनी पूज्या मैना कुंवर जी आदि ठाना 8 के सानिध्य में आयोजित होने वाले धार्मिक संस्कार शिविर में अब तक 800 से ज्यादा प्रतिभागियों का पंजीयन हो चुका है। शिविर 25 दिसंबर मंगलवार से शुरू होकर 29 दिसंबर रविवार तक चलेगा। शिविर का शुभारंभ प्रातः 9.00 बजे संघ के वरिष्ठ श्रावक विजय सिंह जी सुराणा के हाथों ध्वजारोहण के साथ होगा। शिविर के दौरान वरिष्ठ शिक्षकों द्वारा धार्मिक संस्कारों के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान भी दिया जाएगा।