BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले में 24 घंटे में हुई झमाझम, इस.. <<     KHABAR : रथ से उतारे गए उज्जैन महापौर, अब डैमेज.. <<     BIG NEWS : अफीम पट्टे की अवैध खरीद-फरोख्त पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम चोरी कांड में 4 दिन बाद भी.. <<     #BREAKING: #मां #बगलामुखी के दर्शन को निकले थे.. <<     KHABAR : शासन की योजना से अनिल ने शुरू की पान की.. <<     NIMACH WEATHER UPADTE TODAY: रेतम नदी में आया जबरदस्त उफान,.. <<     MP WEATHER: MP में मानसून को लेकर बड़ा अपडेट! आखिरी 11.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में देर रात भयानक सड़क हादसा, पिता.. <<     NEWS : गणेश जी के आध्यात्मिक स्वरूप से मिलता है.. <<     BIG NEWS : तीन दिन की मूसलाधार बारिश के बाद रेतम नदी.. <<     BIG NEWS : रतलाम से होकर चलेगी बांद्रा-बढ़नी स्पेशल.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय यूनिवर्सिटी में फ्रेशर्स.. <<     KHABAR : इब्राहिम शेरानी को भाजपा अल्पसंख्यक.. <<     BIG NEWS : एमपी में मौसम का बड़ा उलटफेर, मानसून विदाई.. <<     KHABAR : मुरैना में निजी अस्पताल में महिला की मौत,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 24, 2024, 3:29 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम थड़ोद और काली अंधेरी रात, जब मामूली कहासुनी ने लिया विवाद का रूप तो हुआ खूनी संघर्ष, ठाय-ठाय की आवाज से गूंजा क्षेत्र, फायरिंग की भनक लगते ही दौड़ी खाकी, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

पिपलियामण्डी। थाना क्षेत्र के थड़ोद गांव में आपसी विवाद में एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। इस घटना में एक युवती को गोली लगी है, जिसे रात करीब 1 बजे जिला अस्पताल लाया गया। यहां से उसे रतलाम के मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।


मल्हारगढ एसडीओपी नरेंद्र सोलंकी ने बताया कि थडोद निवासी डूंगर सिंह और आरोपी नरेन्द्र सिंह पिता भुवान सिंह दोनों के घर आसपास है। सोमवार रात को दोनों पड़ोसियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। घटना के समय डूंगर सिंह की बहन अहमान कुंवर भी मौके पर मौजूद थी। तभी आरोपी नरेंद्र ने पिस्टल से फायर कर दिया। गोली अहमान के पैर में लगी। गोली लगने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।


परिजन घायल युवती को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार आरोपी नरेंद्र सिंह थडोद टोल प्लाजा पर कार्य करता है। फरियादी और आरोपी के बीच टोल प्लाजा पर एक दिन पहले किसी बात को लेकर आपस में विवाद हुआ था। तब से ही दोनों के बीच तनातनी चल रही थी। रात में दोनों के बीच फिर विवाद हुआ। झगड़े के बीच नरेंद्र ने पिस्टल से फायर किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE