भोपाल। राजधानी भोपाल के सेन महाराज चौक पर मंगलवार को सेन समाज द्वारा राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर साप्ताहिक श्रृंगार दर्शन का 64वां कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। मुख्य यजमान अरुण सेन के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष हीरालाल श्रीवास ने समस्त प्रदेशवासियों और देशवासियों को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस की बधाई दी और उपभोक्ता संरक्षण व संवर्धन के लिए समाज के नागरिकों से जागरूक रहने की अपील की।
इस मौके पर संगठन के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें भोपाल जिला अध्यक्ष शैलेश सेन, जिला महामंत्री दीपक सराठे, श्रृंगार दर्शन संयोजक मन्नूलाल श्रीवास, रामेश्वरदयाल सेन, ईश्वरदास सेन, प्रकाश सराठे, मदन सराठे, कमलेश सेन, संतोष सेन, नत्थू सेन सहित अन्य समाज बंधु उपस्थित थे। सभी ने उपभोक्ता जागरूकता के प्रति अपना संकल्प लिया और उपभोक्ता अधिकारों के संरक्षण में योगदान देने का वचन लिया।