BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले में 24 घंटे में हुई झमाझम, इस.. <<     KHABAR : रथ से उतारे गए उज्जैन महापौर, अब डैमेज.. <<     BIG NEWS : अफीम पट्टे की अवैध खरीद-फरोख्त पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम चोरी कांड में 4 दिन बाद भी.. <<     #BREAKING: #मां #बगलामुखी के दर्शन को निकले थे.. <<     KHABAR : शासन की योजना से अनिल ने शुरू की पान की.. <<     NIMACH WEATHER UPADTE TODAY: रेतम नदी में आया जबरदस्त उफान,.. <<     MP WEATHER: MP में मानसून को लेकर बड़ा अपडेट! आखिरी 11.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में देर रात भयानक सड़क हादसा, पिता.. <<     NEWS : गणेश जी के आध्यात्मिक स्वरूप से मिलता है.. <<     BIG NEWS : तीन दिन की मूसलाधार बारिश के बाद रेतम नदी.. <<     BIG NEWS : रतलाम से होकर चलेगी बांद्रा-बढ़नी स्पेशल.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय यूनिवर्सिटी में फ्रेशर्स.. <<     KHABAR : इब्राहिम शेरानी को भाजपा अल्पसंख्यक.. <<     BIG NEWS : एमपी में मौसम का बड़ा उलटफेर, मानसून विदाई.. <<     KHABAR : मुरैना में निजी अस्पताल में महिला की मौत,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 24, 2024, 4:31 pm
BIG NEWS : मंदसौर की थाना कोतवाली और आरजे पासिंग ट्रक, जब मुखबिर ने दी पुख्ता सूचना तो खाकी ने की घेराबंदी, फिर जैसे ही अधिकारियों ने ली वाहन की तलाशी तो उड़ गए होश, करोड़ों रूपये का माल जब्त, हत्थे चढ़ा मोहम्मद, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तस्करों एवं नशे का करोबार करने वाले आरोपियों पर अंकुश लगाने के लिये प्रदेश में प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु समस्त जिला ईकाईयों को निर्देश दिये हैं। उपरोक्त निर्देशों के पालन में पुलिस अधीक्षक मंदसौर अभिषेक आनन्द के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सिंह सोलंकी तथा नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर सतनाम सिंह के निर्देशन में थाना शहर कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए दिनांक 23-24 दिसंबर की मध्य रात्रि में कुल 28 क्विंटल 31 किलोग्राम डोडाचूरा एवं उक्त अवैध मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयोग किये जाने वाले 12 चक्का ट्रक को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली मंदसौर पर तैनात स.उ.नि. अभिषेक पाल को दिनांक 23.12.2024 को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि एक राजस्थान पासिंग ट्रक क्रमांक आरजे 14 जीएफ 9849 जो प्रतापगढ़ की ओर से जावरा की ओर जाएगा। उक्त वाहन में अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा काफी मात्रा में भरा हुआ है। उक्त सूचना पर थाना शहर कोतवाली पुलिस टीम द्वारा वैधानिक कार्यवाही करते हुए 10 नंबर नाका के पास से उपरोक्त ट्रक क्रमांक आर.जे. 14 जीएफ 9849 पकड़कर विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए ट्रक से अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा कुल 28 क्विंटल 31 किलो ग्राम जो कि 141 प्लास्टिक के कट्टो में रखा हुआ था जप्त करने में सफलता प्राप्त की है तथा बाहन चालक मोहम्मद शमीम पिता अनिस अहमद जाति जुलाहा उम्र 38 वर्ष निवासी शाहबुद्दीनपुर थाना कोतवाली जिला मुजफ्फर नगर (उप्र) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 02 स्मार्टफोन जप्त हुए है जिनसें आरोपी जिन अन्य आरोपियों के संपर्क में था उनकी जानकारी प्राप्त कर तथा गिरफ्तारशुदा आरोपी मोहम्मद शमीम पिता अनिस अहमद को माननीय न्यायालय पेश किया जाकर उसका पुलिस रिमांड प्राप्त किया। उससे अन्य आरोपियों के संबंध में पतारसी की जाएगी। उपरोक्त कार्यवाही उपरांत थाना शहर कोतवाली पर प्रथम सूचना रिपोर्ट क्रमांक 591/2024 धारा 8/15,29 एनडीपीएस एक्ट की पंजीबद्ध की जाकर प्रकरण अनुसंधान में लिया गया है एवं गिरफ्तार आरोपी से मादक पदार्थ के स्त्रोत एवं घटना में संलिप्त अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

जप्त मश्रुका- 
- अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के भरे प्लास्टिक के 141 कट्टे कुल वजन 29 क्विंटल 31 किलोग्राम किमती करीबन 01 करोड 42 लाख रुपये।
- दो टच स्क्रीन मोबाईल कुल किमती 40 हजार रुपये।
- एक 12 चक्के का ट्रक आरजे 14 जी एफ 9849 किमती 40 लाख रुपये, कुल जप्त मश्रुका की कीमत 01 करोड 82 लाख 40 हजार रुपये।

सराहनीय कार्रवाई- 
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी शहर कोतवाली निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राठौर के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा, जिन्हें पृथक से पुरुस्कृत किया जाएगा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE