मनासा। मंदसौर रोड पर झंवर पेट्रोल पंप के पास रामतलाई के सामने मंगलवार देर शाम 5 बजे करीब एक बस और मोटर साइकिल की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। घटना में एक मोटर साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए मनासा शासकीय अस्पताल ले जाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम मंदसौर की तरफ से आ रही जय श्री गणेश बस में तेज गति से चलते हुए फिल्म अंदाज में एक मोटरसाइकिल सवार युवक अंबालाल पिता राजकिरण बंजारा उम्र 25 वर्ष निवासी लोढ़ाखेड़ा बस में जा घुसा जिस से गंभीर घायल हो गया। वहीं बस के सामने का कांच फूट गया, जिससे बस के अंदर बैठी बालिका को हल्की चोटे आई। वहीं घटना के बाद मौके पर बस ड्राइवर और उसमें बैठी सवारी अचानक गायब हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवक को उपचार के लिए मनासा शासकीय अस्पताल ले जाया गया। जहां पर घायल युवक का उपचार कर जिला अस्पताल रेफर किया। बताया जा रहा है कि घायल युवक के आंखों के ऊपर व सिर में गंभीर चोटे आई है।