नीमच। थाना जावद क्षेत्र में मंडी गेट के पास ट्रैक्टर और मोटर साईकिल की टक्कर हो जाने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 24-12-2024 को प्राप्त हुई।

सूचना प्राप्ति पर तत्काल जावद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल- 112 स्टाफ प्रधान आरक्षक लक्ष्मण सिंह एवं पायलेट विनोद ने मौके पर पहुंचकर बताया कि मंडी गेट के पास ट्रैक्टर और मोटर साईकिल की टक्कर हो जाने से गंभीर रूप से घायल हुए मुकेश भील उम्र 32 साल को डायल 112 स्टाफ ने एफ़ आर व्ही वाहन से ले जाकर जावद अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां घायल व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है।
