BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले में 24 घंटे में हुई झमाझम, इस.. <<     KHABAR : रथ से उतारे गए उज्जैन महापौर, अब डैमेज.. <<     BIG NEWS : अफीम पट्टे की अवैध खरीद-फरोख्त पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम चोरी कांड में 4 दिन बाद भी.. <<     #BREAKING: #मां #बगलामुखी के दर्शन को निकले थे.. <<     KHABAR : शासन की योजना से अनिल ने शुरू की पान की.. <<     NIMACH WEATHER UPADTE TODAY: रेतम नदी में आया जबरदस्त उफान,.. <<     MP WEATHER: MP में मानसून को लेकर बड़ा अपडेट! आखिरी 11.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में देर रात भयानक सड़क हादसा, पिता.. <<     NEWS : गणेश जी के आध्यात्मिक स्वरूप से मिलता है.. <<     BIG NEWS : तीन दिन की मूसलाधार बारिश के बाद रेतम नदी.. <<     BIG NEWS : रतलाम से होकर चलेगी बांद्रा-बढ़नी स्पेशल.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय यूनिवर्सिटी में फ्रेशर्स.. <<     KHABAR : इब्राहिम शेरानी को भाजपा अल्पसंख्यक.. <<     BIG NEWS : एमपी में मौसम का बड़ा उलटफेर, मानसून विदाई.. <<     KHABAR : मुरैना में निजी अस्पताल में महिला की मौत,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 26, 2024, 6:42 pm
BIG NEWS : अवैध मादक पदार्थ की तस्करी और पुलिस की नाकाबंदी, जब ट्रक से पहुंचा तस्कर तो खाकी को देख उठाया ये कदम, फिर जैसे ही ली वाहन की तलाशी तो उड़ गए होश, भारी मात्रा में भरा था माल, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़, 26 दिसम्बर। बेंगू थाना पुलिस व जिला विशेष टीम ने अवैध डोडा चूरा की तस्करी के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए सरहद रायती में एम.पी. की तरफ से आ रही ट्रक में रखा 851 किलो 790 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त कर मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।


जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ कर तस्करों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु समस्त थानाधिकारियों व जिला विशेष टीम को विशेष दिशा-निर्देश दिये गये है। इसी क्रम में एएसपी रावतभाटा भगवतसिह हिगड़ के निर्देशन व डीएसपी बेगूं अजंलिसिह के सुपरविजन मे थानाधिकारी बेगू रविन्द्र चारण पु.नि., हैड कानि. भगवानलाल, कानि. धर्मेन्द्र, मनोहर, कमलेश व रतनसिंह द्वारा गुरुवार को तड़के काटुन्दा सिंगोली रोड पर सरहद रायती पहूंच नाकाबन्दी की। इसी दौरान जयसिंहपुरा की तरफ से सामने से एक ट्रक तेज गति से आया। जो पुलिस नाकाबन्दी को देखकर थोडी दूरी पर पहले रोककर चालक व खलासी उतरकर भागने लगे। जिसका पुलिस जाप्ता द्वारा पीछा कर खलासी रतनलाल पुत्र भंवरलाल जाति बैरवा उम्र 24 साल पेशा मजदूरी निवासी कंवलियास थाना बडलियास जिला भीलवाड़ा को पकडा व चालक घना कोहरा हो पास में सरसों के खेत होने से भागने में सफल रहा। ट्रक को चौक किया गया तो ट्रक में प्लास्टीक के काले रंग के कट्टों में अवैध अफीम डोडाचुरा भरा हुआ पाया। जिनका तोल किया गया तो 46 कट्टों में कुल 851 किलो 790 ग्राम अवैध अफीम डोडाचुरा होना पाया गया। उक्त अवैध डोडाचूरा व ट्रक को जब्त कर ट्रक चालक व खलासी रतनलाल के खिलाफ थाना बेंगू पर प्रकरण दर्ज कर अग्रीम अनुसंधान जारी हैं। 


उक्त कार्यवाही में जिला विशेष टीम के जोधाराम पुनि., हैडकानि मुस्ताक खांन, कानि मुनेन्द्र, रोशन व रमेश एवं पारसोली के कानि. मनोज का विशेष योगदान रहा हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE