BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले में 24 घंटे में हुई झमाझम, इस.. <<     KHABAR : रथ से उतारे गए उज्जैन महापौर, अब डैमेज.. <<     BIG NEWS : अफीम पट्टे की अवैध खरीद-फरोख्त पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम चोरी कांड में 4 दिन बाद भी.. <<     #BREAKING: #मां #बगलामुखी के दर्शन को निकले थे.. <<     KHABAR : शासन की योजना से अनिल ने शुरू की पान की.. <<     NIMACH WEATHER UPADTE TODAY: रेतम नदी में आया जबरदस्त उफान,.. <<     MP WEATHER: MP में मानसून को लेकर बड़ा अपडेट! आखिरी 11.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में देर रात भयानक सड़क हादसा, पिता.. <<     NEWS : गणेश जी के आध्यात्मिक स्वरूप से मिलता है.. <<     BIG NEWS : तीन दिन की मूसलाधार बारिश के बाद रेतम नदी.. <<     BIG NEWS : रतलाम से होकर चलेगी बांद्रा-बढ़नी स्पेशल.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय यूनिवर्सिटी में फ्रेशर्स.. <<     KHABAR : इब्राहिम शेरानी को भाजपा अल्पसंख्यक.. <<     BIG NEWS : एमपी में मौसम का बड़ा उलटफेर, मानसून विदाई.. <<     KHABAR : मुरैना में निजी अस्पताल में महिला की मौत,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 27, 2024, 3:03 pm
BIG NEWS : एमपी पुलिस के सामने झुका पुष्पा, लग्जरी कार में चंदन की तस्करी करते 4 गिरफ्तार, एक क्विंटल कीमती लकड़ी, कट्टा सहित 7 जिंदा कारतूस बरामद, पढे़ खबर

Share On:-

शहडोल। हाल ही में अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा-2’ रिलीज हुई है जिसमें चंदन की तस्करी को दर्शाया गया है। मध्य प्रदेश के शहडोल में भी इसी तरह की चंदन तस्करी का पर्दाफाश हुआ है। तस्करी कर रहे एक गिरोह को शहडोल पुलिस ने पकड़ा है। पकड़े गए 4 तस्कर कार की डिक्की में लगभग एक क्विंटल चंदन की लकड़ी सहित देशी कट्टा व 7 राउंड जिंदा कारतूस लेकर जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।


यह पूरा मामला बुढ़ार थाना क्षेत्र का है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलती थी। जिसके बाद पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में चंदन की तस्करी करने वाले चार तस्कर मुकेश कचेर, जागेश्वर सिंह मार्काे, मुन्ना महरा, कैलाश बाबू राठौर को गिरफ्तार किया। फिल्म ‘पुष्पा’ में जिस तरह से चंदन की तस्करी दिखाई गई थी, ठीक उसी तरह गाड़ा सरई चंदन घाट से ये चारों सिल्वर कलर के मारुति, गाड़ी क्रमांक एमपी -18-सी-0523 से चंदन की तस्करी कर रहे थे।


कार की डिक्की में लगभग 100 किलो चंदन छिपाकर ले जा रहे थे। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो चंदन की लकड़ी के साथ साथ देशी कट्टा, 7 जिंदा कारतूस, सहित आरी ब्लेड, मोबाइल भी बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने तस्करों को दबोच लिया। बुढ़ार पुलिस ने चंदन और वाहन के साथ चारों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। जब्त की गई लकड़ी व मशरूका की कीमत लाखों में आंकी गई है।


शहडोल एसपी रामजी श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि एक कार में चंदन के लकड़ी की ले जाने की सूचना मिली थी। जिस पर कार्रवाई की गई है। तस्करों के पास से लगभग 1 क्विंटल चंदन की लकड़ी, एक कट्टा, 7 जिंदा कारतूस समेत आरी ब्लेड भी जब्त किया गया है। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE