गरोठ। शामगढ़ थाना अंतर्गत गांव बनी में किसी मेहर समाज के व्यक्ति की खेत पर काम करते समय शाम 4.00 बजे करंट लगने से मौत हो गई। करंट लगने का मुख्य कारण किसी अन्य व्यक्ति द्वारा खेत के चारों तरफ लगे तारों में करंट छोड़ना सामने आया है। जिसके खेत में व्यक्ति को करंट लगा वहीं उसे शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचा था।

उक्त व्यक्ति का कहना है कि उसे अटैक आया है और परिजनों ने करंट लगने से मौत होने का आरोप लगाया है। परिजनों की मांग है कि करंट छोड़ने वाले कुरावन निवासी व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई की जाए। बताया जा रहा है कि नीलगाय से फसल को बचाने के लिए तारों में किसान द्वारा करंट छोड़ा गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
