BREAKING NEWS
KHABAR : इश्क, सियासत और राहुल का तिलस्म, जब इंदौर.. <<     BIG NEWS : तीन साल से पुलिस को चकमा दे रहा था 15 हजार.. <<     REPORT : जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 108वीं.. <<     KHABAR : किसान अपनी ऑर्गेनिक फसलों पर लगाएं टैग,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में 24 घंटे में हुई झमाझम, इस.. <<     KHABAR : रथ से उतारे गए उज्जैन महापौर, अब डैमेज.. <<     BIG NEWS : अफीम पट्टे की अवैध खरीद-फरोख्त पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम चोरी कांड में 4 दिन बाद भी.. <<     #BREAKING: #मां #बगलामुखी के दर्शन को निकले थे.. <<     KHABAR : शासन की योजना से अनिल ने शुरू की पान की.. <<     NIMACH WEATHER UPADTE TODAY: रेतम नदी में आया जबरदस्त उफान,.. <<     MP WEATHER: MP में मानसून को लेकर बड़ा अपडेट! आखिरी 11.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में देर रात भयानक सड़क हादसा, पिता.. <<     NEWS : गणेश जी के आध्यात्मिक स्वरूप से मिलता है.. <<     BIG NEWS : तीन दिन की मूसलाधार बारिश के बाद रेतम नदी.. <<     BIG NEWS : रतलाम से होकर चलेगी बांद्रा-बढ़नी स्पेशल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 28, 2024, 1:56 pm
BIG NEWS : सौरभ शर्मा की पत्नी के महंगे शौक, सिर्फ गरबा डांस के लिए अहमदाबाद से खरीदा था 14 लाख का लहंगा, शॉपिंग लिस्ट देख अफसरों की फटी रह गई आखें, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। सौरभ शर्मा समेत उसके साथियों और रिश्तेदारों के घर लोकायुक्त के बाद ईडी की करवाई जारी है। सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान सौरभ की पत्नी से जुड़ी कुछ ऐसी जानकारी सामने आई, जिसके बाद अफसरों के भी होश उड़ गए। बताया जा रहा है कि ‘धनकुबेर’ पूर्व आरक्षक की पत्नी ने सिर्फ गरबा आयोजन में डांस के लिए 14 लाख रुपए का लहंगा खरीदा था। 


जानकारी के मुताबिक, सौरभ की अपनी चार महिला मित्रों के साथ अक्टूबर माह में शॉपिंग के लिए अहमदाबाद गई थी। ये यात्रा सिर्फ भोपाल में होने वाले एक बड़े गरबे के आयोजन की खरीदारी से जुड़ी थी। हवाई सफर को मिलाकर दिव्या ने तकरीबन 25 लाख रुपये की शॉपिंग अपनी सहेलियों को करवाई, जिसमें खुद दिव्या ने 14 लाख रुपए सिर्फ गरबे के लिए लहंगा खरीदा और आर्टिफिशियल स्टोन इंपोर्टेड ज्वेलरी ली।


देवास की फर्म से 1 साल में 7 करोड़ रुपए का ट्रांजेक्शन 
बता दें कि पूर्व आरटीओ आरक्षक सौरभ शर्मा के 7 ठिकानों से कल ईडी ने कई अहम दस्तावेज बरामद किए हैं। आरोपी के करीबियों के बैंक खातों की जानकारी जुटाई गई। जांच के दौरान देवास की एक फर्म से 1 साल में 7 करोड़ रुपए के ट्रांजेक्शन की जानकारी भी ईडी को मिली है। जांच एजेंसी को संदेह है कि इन बैंक खातों से बड़ी राशि का लेनदेन किया गया है। 


कार्रवाई में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं
ईडी ने सौरभ शर्मा के करीबियों पर शिकंजा कसने के साथ उनके बैंक अकाउंट की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस कार्रवाई में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। बता दें कि लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद ईडी ने 23 दिसंबर को मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE