BREAKING NEWS
KHABAR : किसान अपनी ऑर्गेनिक फसलों पर लगाएं टैग,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में 24 घंटे में हुई झमाझम, इस.. <<     KHABAR : रथ से उतारे गए उज्जैन महापौर, अब डैमेज.. <<     BIG NEWS : अफीम पट्टे की अवैध खरीद-फरोख्त पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम चोरी कांड में 4 दिन बाद भी.. <<     #BREAKING: #मां #बगलामुखी के दर्शन को निकले थे.. <<     KHABAR : शासन की योजना से अनिल ने शुरू की पान की.. <<     NIMACH WEATHER UPADTE TODAY: रेतम नदी में आया जबरदस्त उफान,.. <<     MP WEATHER: MP में मानसून को लेकर बड़ा अपडेट! आखिरी 11.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में देर रात भयानक सड़क हादसा, पिता.. <<     NEWS : गणेश जी के आध्यात्मिक स्वरूप से मिलता है.. <<     BIG NEWS : तीन दिन की मूसलाधार बारिश के बाद रेतम नदी.. <<     BIG NEWS : रतलाम से होकर चलेगी बांद्रा-बढ़नी स्पेशल.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय यूनिवर्सिटी में फ्रेशर्स.. <<     KHABAR : इब्राहिम शेरानी को भाजपा अल्पसंख्यक.. <<     BIG NEWS : एमपी में मौसम का बड़ा उलटफेर, मानसून विदाई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 28, 2024, 6:07 pm
BIG NEWS : पत्नी के प्रेमी ने ही की थी पति की हत्या, इस वजह से वारदात को दिया था अंजाम, हैरान करने वाली कत्ल की स्टोरी, पढे़ खबर 

Share On:-

मुरैना। मध्य प्रदेश में मुरैना के जौरा क्षेत्र स्थित पगारा डैम में मिला जारह गांव निवासी चरण सिंह कुशवाहा (40) का शव मामले की गुत्थी सुलझ गई है। कातिल कोई ओर नहीं बल्कि पत्नी का प्रेमी निकला। वहीं मृतक की पत्नी को हत्या की पूरी जानकारी थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।


क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, सरायछौला थाना क्षेत्र के जारह गांव निवासी 40 वर्षीय चरण सिंह कुशवाह 19 दिसंबर को ग्रहस्थी का सामान लेने मुरैना आया था। इसके बाद लौटकर घर नहीं पहुंचा। 23 दिसंबर को सरायछौला थाने में गुमशुदगी दर्ज हुई थी, शुक्रवार को चरण सिंह का शव पगारा डैम में उतराता मिला। प्रथम द्ष्टया मामला हत्या का लगा, इसलिए पुलिस की छानबीन तेज हो गई। पुलिस ने मृतक चरण सिंह की पत्नी से पूछताछ की, तो मीना के प्रेमी संजय कुशवाह निवासी नयापुरा गांव के बारे में जानकारी मिली।


सरायछौला थाना प्रभारी केके सिंह ने बताया कि, मीना व संजय के बीच अवैध संबंधों की जानकारी उसके पति चरण सिंह को थी। चरण सिंह ने कुछ समय पहले जौरा में प्लाट लिया, जिसके लिए संजय से डेढ़ लाख रुपए उधार लिए थे। उधारी के यह डेढ़ लाख रुपए चरण सिंह लौटाने को तैयार नहीं था, इसी बात पर संजय के साथ उसका विवाद हुआ। 19 दिसंबर को संजय बाइक पर बैठाकर चरण सिंह को जौरा ले गया, वहां पगारा डैम पर बैठकर दोनों में बातचीत हुई।


बातचीत के बीच विवाद हुआ तो संजय ने चरण सिंह का सिर दीवार से दे मारा, जिससे चरण सिंह बहोश हो गया। उसके बाद संजय ने चरण सिंह को पानी में फेंक दिया। इस बात की जानकारी संजय ने मीना को उसी दिन दे दी। आरोपी संजय ट्रक ड्राइवर है, चरणसिंह की हत्या के बाद वह ट्रक चलाने चला गया। पुलिस ने उसे जौरा से पकड़ा है। मामले में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जांच शुरु कर दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE