नीमच। जिले की रामपुरा तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम भूज में अवैध संबंध के चलते एक पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद पति ने खुद भी फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। ये खौफनाक कदम उठाने से पहले पति ने एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने पत्नी के अवैध संबंध का जिक्र किया। साथ ही बताया कि वह कितना परेशान होकर ये कदम उठा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से 61 किमी दूर स्थित रामपुरा तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम भूज में अवैध संबंध के चलते मनीष कछावा नामक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी रेखा बाई को शनिवार-रविवार की दरमियानी रात दराती से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। इसके बाद उसने गला दबाकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पत्नी की हत्या करने के बाद मनीष ने भी फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

इस खौफनाक कदम को उठाने से पहले मनीष ने एक वीडियो भी बनाया, जिसमें उसने पत्नी के अवैध संबंध का जिक्र किया। साथ ही बताया कि वह कितना परेशान होकर यह कदम उठा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला जांच में लिया।
