नीमच। बीते दिनों नीमच जिले के डीकेन गौशाला के पास एक पेड़ से 26 वर्षीय अभय उर्फ पप्पू का शव लटका हुआ मिला था। इस मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है और नीमच एसपी के नाम ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले में जांच की मांग की है।

पीड़ित कन्हैया लाल प्रजापत और प्रजापति समाज ने बताया कि अभय 23 नवंबर 2024 को अपनी दुकान गया था, लेकिन शाम को वापस नहीं लौटा। उन्होंने जावद थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दी, लेकिन पुलिस ने स्वीकार नहीं की। मृतक की दादी का उसी दिन रात 2 बजे निधन हुआ था, जिसके कारण परिवार अंतिम संस्कार में व्यस्त था। 24 नवंबर को जावद थाने से सूचना मिली कि एक शव पेड़ से लटका मिला है, जिसे बाद में अभय का बताया गया।

परिजनों ने कहा कि अभय मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ था और आत्महत्या का कोई कारण नहीं था। उन्होंने शंका जताई कि अभय को उसके ससुराल पक्ष ने मारकर हत्या की और शव को पेड़ पर टांग दिया। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
