BREAKING NEWS
KHABAR : इश्क, सियासत और राहुल का तिलस्म, जब इंदौर.. <<     BIG NEWS : तीन साल से पुलिस को चकमा दे रहा था 15 हजार.. <<     REPORT : जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 108वीं.. <<     KHABAR : किसान अपनी ऑर्गेनिक फसलों पर लगाएं टैग,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में 24 घंटे में हुई झमाझम, इस.. <<     KHABAR : रथ से उतारे गए उज्जैन महापौर, अब डैमेज.. <<     BIG NEWS : अफीम पट्टे की अवैध खरीद-फरोख्त पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम चोरी कांड में 4 दिन बाद भी.. <<     #BREAKING: #मां #बगलामुखी के दर्शन को निकले थे.. <<     KHABAR : शासन की योजना से अनिल ने शुरू की पान की.. <<     NIMACH WEATHER UPADTE TODAY: रेतम नदी में आया जबरदस्त उफान,.. <<     MP WEATHER: MP में मानसून को लेकर बड़ा अपडेट! आखिरी 11.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में देर रात भयानक सड़क हादसा, पिता.. <<     NEWS : गणेश जी के आध्यात्मिक स्वरूप से मिलता है.. <<     BIG NEWS : तीन दिन की मूसलाधार बारिश के बाद रेतम नदी.. <<     BIG NEWS : रतलाम से होकर चलेगी बांद्रा-बढ़नी स्पेशल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 1, 2025, 4:36 pm
BIG NEWS : पड़ोसी ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, हाथ-पैर बांधकर वारदात को दिया अंजाम, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। मध्य प्रदेश की ग्वालियर पुलिस ने 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म करने वाला आरोपी को गिरफ्तार किया है। केस दर्ज होने की भनक लगते ही आरोपी शहर छोड़ने की तैयारी में था। आरोपी ने 12वीं की छात्रा के घर में छत के रास्ते दाखिल होकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया था। आरोपी ने छात्रा को धमकी दी थी कि उसने शोर मचाया तो उसे बदनाम कर देगा। जिससे उसकी सगाई टूट जाएगी। दुष्कर्म के बाद युवती ने अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया और पुलिस से शिकायत की। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।


दरअसल, ग्वालियर के घाटीगांव थाना क्षेत्र की रहने वाली 17 साल की छात्रा देर रात अपने कमरे में सो रही थी। सोते समय उसे लगा कि कोई उसके शरीर पर हाथ लगा रहा है। जब नींद खुली तो पड़ोस में रहने वाला विवेक उसके कमरे में था। छात्रा ने विरोध करना चाहा तो विवेक ने उसे धमकाया कि यदि उसने शोर मचाया तो वह उसे बदनाम कर देगा। जिससे हाल ही में तय हुई छात्रा की सगाई तुड़वा देगा। इसके बाद उसने छात्रा का एक हाथ से मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद वह छात्रा को धमकाते हुए मौके से भाग गया।


जिसके बाद छात्रा ने परिवार को पूरी घटना के बारे में बताया और थाना पहुच कर पुलिस से शिकायत की। वहीं नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी विवेक कुमार को मामला दर्ज होने का पता चलते ही वह भागने की तैयारी में था। जब पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी के लिए उसके घर पहुंची तो आरोपी अपने घर पर नहीं मिला। पुलिस की टीम ने उसके संबंधित ठिकानों पर दबिश दी। तभी पता लगा कि वह बस स्टैंड पर देखा गया है। जिस पर पुलिस की टीम ने उसे बस स्टैंड से पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE