BREAKING NEWS
KHABAR : इश्क, सियासत और राहुल का तिलस्म, जब इंदौर.. <<     BIG NEWS : तीन साल से पुलिस को चकमा दे रहा था 15 हजार.. <<     REPORT : जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 108वीं.. <<     KHABAR : किसान अपनी ऑर्गेनिक फसलों पर लगाएं टैग,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में 24 घंटे में हुई झमाझम, इस.. <<     KHABAR : रथ से उतारे गए उज्जैन महापौर, अब डैमेज.. <<     BIG NEWS : अफीम पट्टे की अवैध खरीद-फरोख्त पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम चोरी कांड में 4 दिन बाद भी.. <<     #BREAKING: #मां #बगलामुखी के दर्शन को निकले थे.. <<     KHABAR : शासन की योजना से अनिल ने शुरू की पान की.. <<     NIMACH WEATHER UPADTE TODAY: रेतम नदी में आया जबरदस्त उफान,.. <<     MP WEATHER: MP में मानसून को लेकर बड़ा अपडेट! आखिरी 11.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में देर रात भयानक सड़क हादसा, पिता.. <<     NEWS : गणेश जी के आध्यात्मिक स्वरूप से मिलता है.. <<     BIG NEWS : तीन दिन की मूसलाधार बारिश के बाद रेतम नदी.. <<     BIG NEWS : रतलाम से होकर चलेगी बांद्रा-बढ़नी स्पेशल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 2, 2025, 4:01 pm
BIG NEWS : मंदसौर पुलिस ने सुलझाई गरोठ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बोलिया में हुई हत्या की गुत्थी, आरोपी ने महिला से ले रखा था कर्ज, प्रेम प्रसंग का मामला भी आया सामने, पढ़े कमलेश प्रजापति की खबर

Share On:-

मंदसौर। पुलिस ने गरोठ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बोलिया में हुई महिला की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। आरोपी ने मृतिका से कर्जा ले रखा था। मृतिका द्वारा कर्जे के रूपये वापस मांगने के चलते विवाद था। प्रेम प्रसंग की बात भी सामने आई है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 29.12.2024 को सुचना कर्ता संजय पिता मोतीलाल माली उम्र 45 साल निवासी ग्राम बोलीया के द्वारा अपनी पत्नी माँगी बाई माली उम्र 40 साल की मृत्यु की सुचना प्राप्त होने पर थाना गरोठ पर मर्ग क्रमांक 86/2024 धारा 194 बीएनएसएस का पंजीबद्द कर जाँच में लिया गया। मर्ग जाँच में दोरान पीएम रिपोर्ट, पंचायतनामा लाश व मृतिका के परिजन के कथन से मृतिका माँगीबाई की मृत्यु विकेश पिता भेरुलाल लोहार निवासी बोलीया के द्वारा हत्या करना पाया गया, जिस पर से थाना गरोठ पर अपराध क्रमांक 02/2025 धारा 103 (1) बीएनएस का पंजीबद्द किया जाकर विवेचना में लिया गया।

कार्यवाही का विवरण
पुलिस अधीक्षक मदंसौर अभिषेक आनंद के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ हेमलता कुरील एव राजाराम धाकड़ एसडीओपी गरोठ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक मनोज महाजन व टीम द्वारा प्रकरण में आरोपी विकेश विकेश पिता भेरुलाल लोहार उम्र 35 साल निवासी बोलीया को गिरफ्तार किया गया जाकर पुछताछ की गई। आरोपी से पूछताछ में एक अन्य तथ्य सामने आया कि आरोपी आये दिन रूपयों की मांग करता रहता था, आरोपी ने मृतिका से कर्जा ले रखा था जिसे आरोपी द्वारा वापस नही किया जा रहा था एवं आरोपी द्वारा कर्जे का रूपया वापस न करने एवं प्रेम प्रसंग मे शंका होने के चलते प्रेमिका की धारदार हथियार चाकु से हत्या करना बताया गया। प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम- 
- विकेश पिता भेरुलाल लोहार उम्र 35 साल निवासी बोलीया

सराहनीय कार्य- 
उप निरीक्षक मनोज महाजन थाना प्रभारी गरोठ, सउनि धन्नालाल योगी, सउनि लक्ष्मीलाल जोशी, आर 497 राजेन्द्र, आर 110 रामकरण गुर्जर, आर 348 संजय देंतवार, आर 757 अशोक कागड़े व प्रधान आर0 194 दशरथ मालवीय (सायबर सेल), प्रधान आर 639 आशीष बैरागी (सायबर सेल) एवं सायबर सेल टीम मंदसौर का सराहनीय योगदान रहा ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE