मंदसौर। पुलिस थाना नारायणगढ द्वारा नशे के सौदागरों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई है। अवैध मादक पदार्थ सिंथेटिक ड्रग एमडी एवं डोडाचूरा के साथ 01 आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1.508 किलोग्राम सिंथेटिक ड्रग एमडी कीमती 15 लाख रूपये एवं 5 किलोग्राम डोडाचूरा जप्त किया गया। साथ ही घटना में प्रयुक्त वाहन मोटर सायकल कुल मश्रका 15,50,000 रूपये की जप्त की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक मन्दसौर अभिषेक आनन्द द्वारा जिले में नशे का कारोबार करने वाले अपराधियों के विरूद्ध कडी वैधानिक कार्यवाही किये जाने के संबंध में जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इस संबंध में चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी एवं अनुविभागीय अधिकारी मल्हारगढ अनुभाग नरेन्द्र सोलंकी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नारायणगढ़ निरीक्षक अनिल रघुवंशी एवं पुलिस टीम को मादक पदार्थ तस्कर को अवैध मादक पदार्थ एम.डी.एम.ए. व डोडाचुरा के साथ पकडने में मिली सफलता।

दिनांक 01.01.2025 को थाना नारायणगढ़ टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए घटनास्थल पिपलिया मण्डी नारायणगढ़ रोड सगस बाऊजी मंदिर के पास बरखेडा वीरपुरिया फंटा पर कार्यवाही करते हुए आरोपी लालसिंह पिता बद्रीलाल भाटी जाति बावरी उम्र 26 साल निवासी नौगांवा थाना वायडीनगर को गिरफ्तार किया जाकर उसके कब्जे से कुल 1.508 किलोग्राम सिंथेटिक ड्रग एम.डी.एम.ए. कीमती 15 लाख रूपये व 5 किलोग्राम डोडाचूरा कीमती 5000 रूपये जप्त किया गया एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त की जाकर आरोपी लालसिंह से अवैध मादक पदार्थ लाने ले जाने के स्त्रोत के संबंध मे पुछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी-
- लालसिंह पिता बद्रीलाल भाटी जाति बावरी उम्र 26 साल निवासी नौगांवा थाना वायडीनगर

जप्त मश्रुका-
- 1.508 किलोग्राम सिंथेटिक ड्रग एम.डी. कीमती 15 लाख रूपये।
- 05 किलोग्राम डोडाचुरा कीमती 5000 रूपये।
- घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल एच.एफ. डिलक्स मोटर सायकल।

पुलिस टीम-
उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अनिल रघुवंशी थाना प्रभारी नारायणगढ, उनि भारत भाबर, प्रआर 219 पुष्पेन्द्र सिंह, प्रआर 164 अनुप सिंह, आर 35 शिवलाल पाटीदार, आर. 533 राहुल परमार, आर चालक 689 हुकुम सिंह की सराहनीय भुमिका रही।
