BREAKING NEWS
KHABAR : अंबेडकर मार्ग पर नपा ने हटाया दुकानों के.. <<     ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान में गरोठ.. <<     VIDEO NEWS:जंतर-मंतर का आंदोलन समाप्त,मांगों पर बनी.. <<     KHABAR : नीमच में पर्यटन विकास को नई गति देने की.. <<     BIG BREAKING : कॉकरोच जनता पार्टी बोली- आंदोलन खत्म,.. <<     BIG NEWS : गरोठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 173 ग्राम एमडी.. <<     KHABAR : फर्जी मेडिकल दस्तावेज बनाकर अंतरिम जमानत.. <<     पिपलियामंडी में सिस्टम फेल, जनता पास,खूनी.. <<     NEWS : एसपी धर्मेंद्र सिंह की पहल, जिलेभर के.. <<     NEWS : चार साल से फरार एनडीपीएस का वांछित आरोपी.. <<     "नशे के खिलाफ रतलाम पुलिस का महाअभियान, जावरा.. <<     BIG NEWS : मैदान में गूंजेगा नशामुक्ति का संदेश,.. <<     KHABAR : गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के.. <<     जर्जर सिद्धेश्वर रोड को लेकर सड़क पर उतरे.. <<     पिपलियामंडी के डेफोडिल्स स्मार्ट स्कूल में.. <<     KHABAR : गरोठ के पावटी में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का.. <<     शाजापुर में NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : ड्रिप लगी, फिर भी दवा लेने पहुंचे मरीज,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 2, 2025, 4:48 pm
BIG NEWS : शहर का भंवर कुआं इलाका और किराये का फ्लैट, जब झांसे में आई युवती तो श्याम ने खेला ये गंदा खेल, फिर जैसे ही पीड़िता ने खाकी को सुनाई हैवानियत की वो दास्तां तो उड़ गए सबके होश, पढ़े खबर 

Share On:-

इंदौर। शहर के भंवरकुआ इलाके में एक युवती ने अपने दोस्त के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया है। युवती का कहना है कि आरोपी श्याम अहिरवार ने उसे पांच साल तक लिवइन रिलेशनशिप में रखा, लेकिन अब शादी से इनकार कर रहा है। युवती का आरोप है कि श्याम ने शादी के कई वादे किए थे, लेकिन शादी को लेकर हमेशा टालमटोल करता रहा।


पीड़िता ने बताया कि करीब छह साल पहले श्याम से उसकी मुलाकात हुई थी और श्याम ने उसे लिवइन में रहने के लिए कहा, जिस पर वह राजी हो गई। दोनों ने एक फ्लैट किराए पर लिया और साथ रहने लगे। इस बीच, श्याम ने शादी के वादे किए और कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए, लेकिन शादी के लिए कभी गंभीर नहीं हुआ।


नए साल की पार्टी के बाद, 1 जनवरी को जब युवती ने शादी की बात की, तो श्याम ने मना कर दिया और कहा कि वह शादी नहीं कर सकता, लेकिन अगर लिवइन में रह सकती है तो ठीक है। इस पर युवती ने श्याम को धमकाने का आरोप भी लगाया और पुलिस थाने में जाकर उसके खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी श्याम को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है।


छात्रा के वीडियो एडिट कर भेजने वाले दो दोस्तों के खिलाफ केस-
भंवरकुआ पुलिस ने 12वीं कक्षा की छात्रा के खिलाफ छेड़छाड़ और वीडियो एडिट कर उसकी सहेली को भेजने के मामले में दो दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज किया है। छात्रा ने अपनी शिकायत में बताया कि रात के डेढ़ बजे उसकी सहेली ने कॉल कर बताया कि जगदीश शर्मा ने एक वीडियो भेजा है, जो अन टाइम व्यू था। वीडियो में फोटो को एडिट कर लड़की और लड़के को किस करते हुए दिखाया गया था।
छात्रा ने मामले की जानकारी अपने भाई को दी और फिर जगदीश से कॉल पर पूछताछ की, तो उसने बताया कि यह फोटो पक्ष भंडारी ने भेजा था। छात्रा ने बताया कि वह दोनों लड़के कुछ दिन पहले एक पार्टी में मिले थे। पुलिस अब इस मामले में जांच कर रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE