मोरवन। समीपस्थ ग्राम गुजर समेल में नए साल 1 जनवरी की दोपहर एक सुने मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया दिन दहाड़े सूने मकान के दरवाजे पर लगे ताले को तोड़ चोर नगदी व चांदी के आभूषण ले उड़े चोरों ने इतनी सफाई से चोरी को अंजाम दिया कि किसी को भनक तक नहीं लगने दी। चोरी का पता जब चला तब घर मालिक की बहु पुराने घर में रखी चक्की में आटा पीसने गई।

फरियादी पन्ना लाल गुजर ने बताया कि मेरे गांव में दो मकान हैं अभी वर्तमान में हमारा पूरा परिवार नए मकान में रहते हैं पुराने मकान पर कुछ सामान व कुछ रुपए चांदी के आभूषण वही एक लोहे की पेटी के ताला लगा कर रखते हैं। रोजाना की तरह परिवार के सभी लोग अपने अपने काम पर चले गए।दिन में मेरी पत्नी पुराने मकान पर गई और वहां पेटी खोल 1000 रुपए रख कर ताला लगा कर कुएं पर चली गई करीब शाम 4 बजे मेरे बड़े बेटे की पत्नी पूजा खेत से नए घर आई व आधे घंटे बाद पुराने घर चक्की में गेहूं पीसने गई तब जा कर चोरी की वारदात का पता चला।

बहु पूजा ने देखा कि कमरे का ताला टूटा पड़ा हे व घर में रखे सामान बिखरे पड़े हैं तो पूजा ने तुरंत अपने पति व मुझे फोन कर चोरी की सूचना दी हम सभी घबराते हुए घर पहुंचे तो रुपए व चांदी के आभूषण गायब थे। फिर हमने सरवानिया पुलिस को सूचना दी साथ ही अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित में आवेदन दिया है पुलिस खोज बिन कर चोरों का पता लगाने में जुटी है।
