BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 3, 2025, 4:18 pm
KHABAR : वैष्णव समाज की दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ कल, रविवार को होंगे सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। श्री रामानन्दाचार्य जी की जयंती के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली वैष्णव समाज की क्रिकेट प्रतियोगिता वैष्णव प्रीमियर लीग का आयोजन शनिवार 4 जनवरी को होगा एवं 5 जनवरी रविवार को फायनल मुकाबला खेला जाएगा। 
उक्त जानकारी देते हुए वैष्णव प्रीमियर लीग के संयोजक एडवोकेट युगलकिशोर बैरागी ने  बताया कि वैष्णव बैरागी समाज के युवाओं की खेल प्रतिभाओं को निखारने एवं आपसी प्रेम परिचय व सौहार्द्र को बनाये रखने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता हर वर्ष आयोजित की जाती है। इसी परम्परा को यथावत रखते हुए समाज के आराध्य देव श्री रामानन्दाचार्य जी की जयंती के पावन अवसर पर यह दो दिवसिय प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। 
भूपेंद्र बैरागी जयसिंगपुरा व गोपाल बैरागी रातड़िया ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता जिला स्तरीय होकर आठ टीमें भाग लेंगी। उक्त प्रतियोगिता में जिले के समाजजन भाग ले सकेंगे। साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमें दो खिलाड़ी बाहर के जिले से रख सकती है वही सभी मैच 10-10 ओवर के होंगे व पुरस्कार वितरण में आकर्षण ट्राफियां व गेंद सोनाली कलेक्शन (कपिल बैरागी मोरका वालो) की ओर से प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता के सभी मैच पुलिस लाईन ग्राउंड कनावटी में खेले जाएंगे। सभी समाजजनों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर समाज के बच्चों का उत्साहवर्धन करे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE