BREAKING NEWS
KHABAR : इश्क, सियासत और राहुल का तिलस्म, जब इंदौर.. <<     BIG NEWS : तीन साल से पुलिस को चकमा दे रहा था 15 हजार.. <<     REPORT : जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 108वीं.. <<     KHABAR : किसान अपनी ऑर्गेनिक फसलों पर लगाएं टैग,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में 24 घंटे में हुई झमाझम, इस.. <<     KHABAR : रथ से उतारे गए उज्जैन महापौर, अब डैमेज.. <<     BIG NEWS : अफीम पट्टे की अवैध खरीद-फरोख्त पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम चोरी कांड में 4 दिन बाद भी.. <<     #BREAKING: #मां #बगलामुखी के दर्शन को निकले थे.. <<     KHABAR : शासन की योजना से अनिल ने शुरू की पान की.. <<     NIMACH WEATHER UPADTE TODAY: रेतम नदी में आया जबरदस्त उफान,.. <<     MP WEATHER: MP में मानसून को लेकर बड़ा अपडेट! आखिरी 11.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में देर रात भयानक सड़क हादसा, पिता.. <<     NEWS : गणेश जी के आध्यात्मिक स्वरूप से मिलता है.. <<     BIG NEWS : तीन दिन की मूसलाधार बारिश के बाद रेतम नदी.. <<     BIG NEWS : रतलाम से होकर चलेगी बांद्रा-बढ़नी स्पेशल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 3, 2025, 4:28 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की पारसोली थाना पुलिस और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जैसे ही खाकी ने दी यहां दबिश तो आरोपियों ने लगा दी दौड़, दो तस्कर चढ़े खाकी के हत्थे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले की पारसोली थाना पुलिस ने शुक्रवार को मादक पदार्थ तस्करो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए थाना क्षेत्र के आकोडिया गांव में एक मकान में बने बाड़े से 48 किलो 360 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में एक लग्जरी कार एवं एक मोटर साईकिल को भी जब्त किया गया है। पुलिस ने अन्य तीन आरोपियों को नामजद किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु एक माह का विशेष अभियान जिले में चलाया जा रहा हैं। इसी के क्रम में एएसपी रावतभाटा भगवत सिंह एवं डीएसपी बेगूं अंजलि सिंह के निर्देशन में थानाधिकारी पारसोली प्रेमसिंह उप निरीक्षक के नेतृत्व में पारसोली थाने के कानि. मनोज, प्रितम, जितेन्द्र, शीशराम, रतनसिंह व हरिकृष्ण द्वारा मादक पदार्थों की धरपकड हेतु थाना क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। इसी दौरान ग्राम आकोडिया पहुंचने पर एक घर के पीछे बने बाडे में कुछ व्यक्ति संदिग्ध गतिविधियां को अंजाम देते हुए नजर आये, बाडे के बाहर एक मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार एवं एक टीवीएस अपाचे मोटर साईकिल खड़ी हुई मिली। बाडे में खड़े 5 व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागे जिनमें से 2 व्यक्तियों को पुलिस टीम ने धरदबोचा। दोनो व्यक्तियों को पकडकर नाम पता पूछा तो उन्होंने अपना नाम आकोडिया थाना पारसोली निवासी शक्ति सिंह पुत्र भंवर सिंह राजपूत एवं गेंजरा पुलिस थाना गंगरार निवासी ईश्वर सिंह पुत्र पप्पू सिंह राजपूत बताते हुए भागने वाले युवको का नाम आकोडिया थाना पारसोली निवासी भैरुलाल पुत्र रतनलाल धाकड, मुलीया (दुगार) थाना पारसोली निवासी महेन्द्र गुर्जर पुत्र सुवा गुर्जर एवं गेंजरा थाना गंगरार निवासी कान सिंह पुत्र भंवर सिंह राजपूत होना बताया। 

एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो अनुसार बाडे की तलाशी ली गई तो बाडे में 4 कट्टे मादक पदार्थ अफीम डोडाचूरा से भरे हुए पाये गए। सभी कट्टो का वजन किया गया तो कुल वजन 48 किलो 360 ग्राम हुआ। शक्ति सिंह एवं ईश्वर सिंह ने बाडे के बाहर खड़ी कार में मध्यप्रदेश की तरफ से अफीम डोडाचूरा लेकर आना एवं मोटर साईकिल से एस्कोर्टिंग करना बताया। शक्ति सिंह, ईश्वर सिंह, भैरुलाल धाकड, महेन्द्र गुर्जर, कान सिंह के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर कार, मोटर साईकिल को जप्त किया जाकर शक्ति सिंह, ईश्वर सिंह को गिरफतार किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE