BREAKING NEWS
KHABAR : इश्क, सियासत और राहुल का तिलस्म, जब इंदौर.. <<     BIG NEWS : तीन साल से पुलिस को चकमा दे रहा था 15 हजार.. <<     REPORT : जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 108वीं.. <<     KHABAR : किसान अपनी ऑर्गेनिक फसलों पर लगाएं टैग,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में 24 घंटे में हुई झमाझम, इस.. <<     KHABAR : रथ से उतारे गए उज्जैन महापौर, अब डैमेज.. <<     BIG NEWS : अफीम पट्टे की अवैध खरीद-फरोख्त पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम चोरी कांड में 4 दिन बाद भी.. <<     #BREAKING: #मां #बगलामुखी के दर्शन को निकले थे.. <<     KHABAR : शासन की योजना से अनिल ने शुरू की पान की.. <<     NIMACH WEATHER UPADTE TODAY: रेतम नदी में आया जबरदस्त उफान,.. <<     MP WEATHER: MP में मानसून को लेकर बड़ा अपडेट! आखिरी 11.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में देर रात भयानक सड़क हादसा, पिता.. <<     NEWS : गणेश जी के आध्यात्मिक स्वरूप से मिलता है.. <<     BIG NEWS : तीन दिन की मूसलाधार बारिश के बाद रेतम नदी.. <<     BIG NEWS : रतलाम से होकर चलेगी बांद्रा-बढ़नी स्पेशल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 4, 2025, 5:21 pm
BIG NEWS : कुख्यात इनामी तस्कर शौकीन धाकड़ चढ़ा खाकी के हत्थे, मप्र, राजस्थान व हरियाणा के 07 एनडीपीएस एक्ट और अपहरण के मामलों में चल रहा था फरार, साइबर सेल नीमच और पुलिस थाना रतनगढ़ की टीम को मिली सफलता, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के प्रकरणों में फरार तस्करों की गिरफ्तारी हेतु साइबर सेल टीम को निर्देश दिये गये हैं। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने स्वयं टीम की मानिटरिंग कर रहते हैं। सायबर पुलिस टीम द्वारा लगातार 02 माह तक अलग अलग ठिकानों पर दबिश दी जाकर कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को किया गिरफ्तार।


आरोपी शौकीन धाकड़ मादक पदार्थ तस्करी एवं अन्य प्रकरणों में फरार होकर बाड़मेर, भीलवाड़ा एवं चित्तौड़गढ़ में रहकर फरारी काट रहा था। आरोपी अलग अलग नम्बरों का उपयोग कर अलग अलग ठिकाने बदलकर फरारी काट रहा था। फरारी के दौरान आरोपी शौकीन धाकड़ बाड़मेर, जोधपुर, हरियाणा के तस्करों के साथ मादक पदार्थ तस्करी में था लिप्त।


आरोपी शौकीन धाकड़ पुलिस और सीबीएन पर हमला करने का भी आरोपी था। पुलिस थाना रतनगढ़ जिला नीमच, राजस्थान राज्य के बस्सी, बाड़मेर, सीबीएन कोटा, हरियाणा राज्य के एनसीबी यूनिट हिसार में आरोपी के विरूद्ध है मादक पदार्थ तस्करी, अपहरण, बलवा आदि धाराओं में कुल 11 प्रकरण पंजीबद्ध। सायबर सेल टीम एवं पुलिस थाना रतनगढ़ टीम द्वारा दिनांक 02.01.2025 को जिला चित्तौड़गढ़ से आरोपी शौकीन धाकड़ को किया गिरफ्तार। आरोपी की आपराधिक पृवत्ति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन को 30 हजार रूपयें का ईनाम उद्घोषित करने हेतु प्रस्ताव प्रेषित गया है।

पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया एवं प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद निकीता सिंह के निर्देशन तथा सायबर सेल के प्रआर प्रदीप शिन्दें एवं चौकी प्रभारी जाट उनि शिशुपाल सिंह गौड़ के नेतृत्व में सायबर सेल टीम द्वारा जिला नीमच मध्यप्रदेश एवं राजस्थान राज्य के बस्सी, सीबीएन कोटा, हरियाणा राज्य के एनसीबी यूनिट हिसार से मादक पदार्थ तस्करी के मामलों में फरार कुख्यात 20 हजार रूपयें के ईनामी तस्कर आरोपी शौकीन पिता घीसालाल उर्फ घीसूलाल धाकड निवासी ग्राम श्रीपुरा (घाटी) पुलिस थाना रतनगढ जिला नीमच को जिला चित्तौड़गढ़ से गिरफ्तार करनें में सफलता प्राप्त की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 23.12.2022 को फरियादी कमलेश धाकड़ निवासी ग्राम हाथीपुरा द्वारा थाना रतनगढ पर रिपोर्ट की गई कि दिनांक 20 एवं 21.12.2022 की मध्य रात्रि गांव के संजय पिता जगदीशचन्द्र धाकड़, गोपाल पिता मेघराज धाकड़ दुर्गाशंकर पिता घासीलाल धाकड़ एवं ग्राम छोटी घाटी, श्रीपुरा पुलिस चोकी जाट का रहने वाला शौकीन धाकड़ आऐ और वहा पड़ी रस्सी से अशोक के हाथ पैर बांध दिये और इनके साथी पप्पुलाल धाकड़ की मुखबीरी करने का कहकर हम को बांधकर डाबी-बाणदा रोड पर ले गए और पूछताछ करने लगे कि पप्पुलाल के बाडे पर नारकोटिक्स पुलिस ने उसका डोडाचुरा पकडने के लिए दबिश दी थी तो क्या तुमने नारकोटिक्स पुलिस को सुचना दी थी। किसी प्रकार से अशोक धाकड बंदी हुई रस्सी खोलकर जंगल मे भाग गया। उक्त घटनाक्रम पर से पुलिस थाना रतनगढ़ पर अपराध क्रमांक 197/2022 धारा 342,365,34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
2. दिनांक 13.10.2023 को मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए ग्राम लालपुरा की तरफ से आती एक सफेद रंग की बोलेरों पीकअप क्रमांक एमपी-44-एलए-0165 को रोका जाने पर चालक के द्वारा पीकअप को पिछे की और तेज गति से भगाया जाकर भागने का प्रयास किया गया, जिसे पुलिस टीम द्वारा बमुश्किल पकड़ जाकर पीकअप की तलाशी लेते पीकअप में 26 कट्टों में कुल 520 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा किमती 10 लाख 40 हजार रूपयें का जप्त किया जाकर आरोपी नाराणलाल पिता डालु धाकड़ निवासी जयसिंहपुरा थाना बस्सी एवं प्रकाश पिता नारायण कंजर निवासी हरिपुरा थाना पारसोली को गिरफ्तार किया पूछताछ करते उक्त अवैध मादक पदार्थ शौकीन धाकड़ निवासी श्रीपुरा (घाटी) द्वारा उपलब्ध कराया जाने संबंधी जानकारी दिये जाने पर आरोपियों के विरूद्व पुलिस थाना रतनगढ़ पर अपराध क्रमांक 204 / 2023 धारा 8/15, 29 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
(उक्त दोनो प्रकरणों में पुलिस उप महानिरीक्षक रतलाम रेंज द्वारा 20 हजार रूपये का ईनाम उदघोषित किया गया था)


पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के प्रकरणों में फरार आरापियों की गिरफ्तारी हेतु प्रआर. प्रदीप शिन्दें (सायबर सेल) के नेतृत्व में सायबर सेल टीम को टास्क दिया जाकर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिये गयें है। प्रकरण में सायबर सेल टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण एवं आसूचना तंत्र से प्राप्त इनपुट के आधार पर दिनांक 02.01.2025 को पुलिस थाना रतनगढ़ पुलिस टीम के सहयोग से आरोपी शौकीन पिता घीसालाल उर्फ घीसूलाल धाकड निवासी ग्राम श्रीपुरा (घाटी) पुलिस थाना रतनगढ जिला नीमच को जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्टल मय 02 जिन्दा राउन्ड़ के जप्त की जाकर आरोपी शौकीन धाकड के विरूद्ध अपराध क्रमांक 03/25 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण -
शौकिन पिता घीसालाल उर्फ घीसूलाल धाकड निवासी ग्राम श्रीपुरा (घाटी) पुलिस थाना रतनगढ जिला नीमच

जप्त मश्रुका-
देशी पिस्टल मय 02 जिन्दा राउन्ड

सराहनीय कार्य- 
उक्त सराहनीय कार्य में प्रआर प्रदीप शिन्दें (सायबर सेल नीमच), प्रआर. आदित्य गौड़ सायबर सेल नीमच), प्रआर. सौरभ सिंह (पुलिस थाना जीरन), आर. लखन प्रताप सिंह (सायबर सेल नीमच), आर. कुलदीप सिंह सायबर सेल नीमच), एफसी 555 रामावतार सायबर सेल चित्तौड़गढ़ (राज.) का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE