BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम सुवाखेड़ा और 30 साल का.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जबलपुर आ सकती.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में परिवहन विभाग की उदासीनता,.. <<     मनासा के जुगमिया रावजी में घर में चोरी,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कूनो नेशनल पार्क आएंगे राष्ट्रपति, 21 जून.. <<     KHABAR : टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद नहीं.. <<     BIG NEWS : जिले में भयानक सड़क हादसा, मल्हारगढ़ से.. <<     राज्यपाल अवार्ड के बाद अब राष्ट्रपति मेडल पर.. <<     NEWS : राष्ट्रपति पुरस्कार की तैयारी में जुटे 210.. <<     देवास पुलिस को मिला प्रदेश स्तर पर बड़ा.. <<     उज्जैन की बेटी दीक्षा ने चने की दाल पर उकेरे 12.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों की अब खैर नहीं, मालवा के.. <<     NEWS : माउंट आबू में पुरुषोत्तम मास की धूम, पांच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही अनसुईया देवी जायसवाल, परिवार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम जुगमिया रावजी और रात.. <<     KHABAR : बेटी के सम्मान में आगे आई पुलिस, शामगढ़.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 4, 2025, 8:07 pm
NEWS : खेलों से रचनात्मकता को बढ़ावा मिलता है तथा खेल भाषायी विकास में सहायक होते हैं- विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। खेलों से रचनात्मकता को बढ़ावा मिलता है तथा खेल भाषायी विकास में सहायक होते हैं। खेलों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा से खिलाड़ियों में अनुशासन बढ़ता है। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या शनिवार को शहर के श्यामाप्रसाद मुखर्जी बेडमिन्टन हॉल में मेवाड़ स्पोर्टस अकादमी व हिन्दुस्तान स्पोर्टस के तत्वाधान में आयोजित चार दिवसीय ओपन बेडमिन्टन प्रतियोगिता के उदघाटन अवसर पर उपस्थित खिलाड़ियों व खेलप्रेमियों को संबाधित कर रहे थे।
आयोजक योगेन्द्र सिंह राणावत व राहुल अग्रवाल ने बताया कि ओपन बेडमिन्टन प्रतियोगिता में चित्तौडगढ़, उदयपुर, डुंगरपुर व भीलवाड़ा जिले की पुरूष व महिला वर्ग की टीमें भाग ले रही है जो चार दिवस तक अपने खेल कौशल का परिचय देंगी। उद्घाटन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में आयोजकों द्वारा अतिथियो का माल्यार्पण व उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया गया। उदघाटन मैच अण्डर 13 व अण्डर 15 महिला व पुरूष वर्ग के मैच में विधायक आक्या ने खिलाड़ियो से परिचय लेकर खेलों का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व सभापति सुशील शर्मा, पूर्व महामंत्री अनिल ईनाणी, जिला कुश्ती संघ अध्यक्ष शेलेन्द्र झंवर, एडवोकेट ओमप्रकाश शर्मा, राजन माली थे। संचालन पारस टेलर ने किया।
इस अवसर पर कोच हरीश सालवी भीलवाड़ा, गिरीश शर्मा, चावण्ड सिंह उदयपुर, नारायणलाल, यशवंत सिंह, अर्पित अग्रवाल, मानवेन्द्र सिंह, शुभम कोठारी सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेेमी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE