BREAKING NEWS
NEWS : चित्तौड़गढ़ जेल वायरल वीडियो केस में बड़ा.. <<     NEWS : मित्रता दिवस पर लायंस क्लब ने बढ़ाया दोस्ती.. <<     KHABAR : मित्रता दिवस के उपलक्ष पर इनरव्हील क्लब.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : क्षेत्र में विकास कार्यों को मिल रही गति,.. <<     REPORT : सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 31.01 करोड़ की विकास परियोजनाओं.. <<     NEWS : बजट घोषणा 2026-27 चित्तौड़गढ़ जिले में 48.16 करोड़.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वार्ड 9 से 17 के लिए गुरुवार को लगेंगे.. <<     BIG NEWS : नशामुक्त शैक्षणिक वातावरण के लिए.. <<     KHABAR : ग्रामीण बोले- मजदूरी करें या बच्चों को.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से प्रस्तावित बस हड़ताल टली, सरकार.. <<     REPORT : नीमच में आजादी के जश्न की भव्य तैयारी,.. <<     KHABAR : मनासा में बाल सुरक्षा अभियान, 500 छात्राओं.. <<     BIG NEWS : मैदान बचाओ आंदोलन ने पकड़ा जोर, नीमच में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 5, 2025, 5:11 pm
KHABAR : कराड़िया महाराज में स्थित चमत्कारी खाखरदेव की पावन धरा पर कल से बहेगी श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा, पढे़ भगत मांगरिया की खबर  

Share On:-

चीताखेड़ा। समीपस्थ कराड़िया महाराज में स्थित चमत्कारी खाखरदेव की पावन धरा पर  कल दिवस 6 जनवरी सोमवार से  12 जनवरी रविवार 2025 तक प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक संगीतमय साप्ताहिक श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा प्रवचन का आयोजन परम् पूज्य गुरुदेव एवं कुलदेवी बाणमाता की असीम अनुकम्पा से पण्डित स्वर्गीय श्री राम शर्मा जी के कृपा पात्र सनातन धर्म प्रचारक के प्रतिक कथा मर्मज्ञ पंडित श्री निरंजन शर्मा गादोला वाले  के मुखारविंद से प्रवाहित किये जाएंगे।

 

उपरोक्त जानकारी सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में अग्रणी रहने वाले  श्रीमद् भागवत कथा समिति कराड़िया महाराज के वरिष्ठ भगवान सिंह राणावत ने प्रेस विज्ञप्ति में देते हुए बताया है कि कल दिवस 6 जनवरी सोमवार को प्रातः 8 बजे से बजरंग मंदिर से श्रीमद् भागवत पोथी एवं भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो चारभुजानाथ मंदिर, रावले में विराजमान बाणमाता मंदिर से परिभ्रमण करती हुई खाखरदेव मंदिर परिसर में आयोजित कथा पंडाल में पहुंचेगी। श्री राणावत ने बताया कि यह कथा भारतीय संस्कृति के पावन उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा मानवता का संदेश एवं सनातन धर्म के प्रचार के उद्देश्य को लेकर होने जा रही है। मानवीय गुणों का प्रत्येक व्यक्ति में बीजारोपण करता है राष्ट्र एवं हिन्दू धर्म की भक्ति का धुम्रपान एवं नशीली वस्तुओं के नशे जैसी प्रवृतियों से मुक्त करना एवं धर्म के प्रति कट्टरता रखना भी इस कथा के आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। कथा के आयोजन को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। समिति के सदस्यों ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में निर्धारित समय पर पहुंचकर धर्म ज्ञान गंगा में स्नान कर अपने जीवन को धन्य बनाएं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE