BREAKING NEWS
KHABAR : इश्क, सियासत और राहुल का तिलस्म, जब इंदौर.. <<     BIG NEWS : तीन साल से पुलिस को चकमा दे रहा था 15 हजार.. <<     REPORT : जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 108वीं.. <<     KHABAR : किसान अपनी ऑर्गेनिक फसलों पर लगाएं टैग,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में 24 घंटे में हुई झमाझम, इस.. <<     KHABAR : रथ से उतारे गए उज्जैन महापौर, अब डैमेज.. <<     BIG NEWS : अफीम पट्टे की अवैध खरीद-फरोख्त पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम चोरी कांड में 4 दिन बाद भी.. <<     #BREAKING: #मां #बगलामुखी के दर्शन को निकले थे.. <<     KHABAR : शासन की योजना से अनिल ने शुरू की पान की.. <<     NIMACH WEATHER UPADTE TODAY: रेतम नदी में आया जबरदस्त उफान,.. <<     MP WEATHER: MP में मानसून को लेकर बड़ा अपडेट! आखिरी 11.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में देर रात भयानक सड़क हादसा, पिता.. <<     NEWS : गणेश जी के आध्यात्मिक स्वरूप से मिलता है.. <<     BIG NEWS : तीन दिन की मूसलाधार बारिश के बाद रेतम नदी.. <<     BIG NEWS : रतलाम से होकर चलेगी बांद्रा-बढ़नी स्पेशल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 6, 2025, 10:21 am
BIG NEWS : भोपाल स्पा सेंटर केस, 5 हजार में मिलती थी मासिक मेंबरशिप, ग्राहक को अनलिमिटेड विजिट की दी जाती थी सुविधा, पुलिस की संलिप्तता पर भी उठे सवाल, 2 पुलिसकर्मियों की भूमिका मिली संदिग्ध, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्पा सेंटरों पर छापेमार कार्रवाई मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। स्पा सेंटर में सबसे ज्यादा रजिस्टर्ड ग्राहक मिले। बताया जा रहा है कि पांच हजार रुपये में मासिक मेंबरशिप मिलती थी। मेंबरशिप के बाद ग्राहक को अनलिमिटेड विजिट की सुविधा दी जाती थी। वहीं इस मामले में पुलिस की संलिप्तता पर भी सवाल उठे है। दो पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध मिली है। फिलहाल पुलिस आयुक्त ने संबंधित डीसीपी को जांच के निर्देश दिए हैं।


दरअसल, बीते शनिवार को राजधानी भोपाल के स्पा सेंटरों पर क्राइम ब्रांच ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की थी। पुलिस ने 10 स्पा सेंटर पर छापा मारा था। जिसमें से 4 स्पा सेंटर पर जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। इस दौरान 68 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया गया था।


4 स्पा सेंटरों पर चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा
पुलिस ने शहर के ग्रीन वैली, नक्षत्र, मिकाशो और वेलनेस स्पा सेंटर पर कार्रवाई की थी। कमला नगर थाना क्षेत्र के वेलनेस स्पा से 6 युवतियां और 6 युवक, बागसेवनिया के ग्रीन वैली स्पा से 22 युवतियां और 18 युवक, एमपी नगर स्थित मिकाशो स्पा से 3 युवतियां और 5 युवक को गिरफ्तार किया गया था। नक्षत्र सपा से आपत्तिजनक स्थिति में दो युवक युवतियों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया था।


स्पा सेंटर में मिले सबसे ज्यादा रजिस्टर्ड ग्राहक
इस तरह से चार स्पा सेंटरों से कुल 35 युवतियां और 33 युवक (68 लोग) पकड़ाए थे। वहीं स्पा सेंटरों में कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई थी। पुलिस की इस कार्रवाई से राजधानी समेत प्रदेशभर में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। अब इस मामले में कई अहम खुलासे हुए है। बताया जा रहा है कि स्पा सेंटर में सबसे ज्यादा रजिस्टर्ड ग्राहक मिले है। पांच हजार रुपये में मासिक मेंबरशिप मिलती थी। इसके बाद ग्राहक को अनलिमिटेड विजिट की सुविधा दी गई थी।


पुलिस की संलिप्तता पर भी उठे सवाल
पुलिस गिरफ्त में आई लड़कियां अधिकतर सीहोर, रायसेन, बैतूल समेत छोटे शहरों की बताई जा रही है। वहीं इस मामले में पुलिस की संलिप्तता पर भी सवाल उठे है। बगसेवानिया थाने के 2 पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध मिली है। पुलिसकर्मियों के नाम सामने आने के बाद पुलिस आयुक्त ने संबंधित डीसीपी को जांच के निर्देश दिए है। एमपी नगर, बागसेवनिया, कमला नगर थाने की पुलिस की संलिप्तता की जांच होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE