BREAKING NEWS
खरगोन में मोहर्रम, गुरु पूर्णिमा और श्रावण को.. <<     खरगोन में नशे पर बड़ा प्रहार, 1 लाख की ब्राउन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने किया.. <<     KHABAR : कसरावद नगर कांग्रेस की कमान डॉ. सिरीश.. <<     सिरोही के माउंट आबू में जैन धर्म का भव्य.. <<     KHABAR : बिना अनुज्ञापत्र गेहूं परिवहन पर मंडी.. <<     शाजापुर: बंद दरवाजे के पीछे चल रहा था सट्टे का.. <<     देवास में बारिश के बीच दर्दनाक हादसा,खारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : कलेक्टर अदिति गर्ग ने की नीट परीक्षा.. <<     BIG NEWS : इंदौर में बन रहा एमपी-सीजी का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : खरगोन में आगामी त्योहारों को लेकर शांति.. <<     मुरैना में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का शक्ति.. <<     KHABAR : बिजली विभाग की लापरवाही बनी मौत का कारण,.. <<     NEWS : विश्व प्रसिद्ध दिलवाड़ा जैन मंदिर का 994वां.. <<     VIDEO NEWS : सांवलिया सेठ की कृपा का चमत्कार ! भक्तों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शाजापुर में सट्टा माफियाओं पर पुलिस का.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा की शिकायतों पर भाजपा सरकार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 6, 2025, 11:00 am
NEWS : चित्तौड़गढ़ के विश्व हिंदू परिषद ने अग्रसेन वाटिका में किया जिला अभ्यास वर्ग का आयोजन, उपस्थितों को विभाग मंत्री मानवेंद्र सिंह ने संगठन से कराया परिचित, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। विश्व हिंदू परिषद का जिला अभ्यास वर्ग नगर के गांधी नगर में अग्रसेन वाटिका में आयोजित किया गया। अभ्यास वर्ग में मुख्य वक्ता व प्रशिक्षक के रूप में प्रांत के सह मंत्री शशि जी उपस्थित रहे। कुल चार सत्र में हुए अभ्यास वर्ग का शुभारंभ शनिवार को उद्गाटन सत्र से हुआ, जिसमें विभाग मंत्री मानवेंद्र सिंह ने संगठन का परिचय करवाया उद्घाटन सत्र के बाद सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सत्संग कीर्तन किया। द्वितीय सत्र रविवार सुबह एकात्मता मंत्र से शुरू हुआ, जिसमें विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की स्थापना और प्रयोजन तथा विश्व हिंदू परिषद के विभिन्न संकल्प जैसे राम जन्म भूमि आंदोलन, कार सेवा आदि से अवगत करवाया गया। तृतीय व चतुर्थ सत्र में परिषद के विभिन्न दायित्वो की रचना एवं समाज में उनकी आवश्यकता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम से पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिलीप बारेगामा ने सभी प्रखंडों से सम्पर्क कर सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में अभ्यास वर्ग में शामिल होने हेतु प्रोत्साहित किया। जिला अध्यक्ष मनोज सोनी ने स्वागत उद्बोधन दिया। कार्यक्रम को संचालन नगर मंत्री अभिनन्दन काबरा व नगर सत्संग प्रमुख सुमित हेड़ा ने किया जिला मंत्री मदन त्रिपाठी ने अतिथियों का परिचय करवाया नगर अध्यक्ष किशन पिछोलिया ने अतिथियों का स्वागत किया व समापन पर आभार व्यक्त किया। अभ्यास वर्ग की समस्त व्यवस्था के कार्यक्रम प्रभारी चंद्र शेखर सोनी व बजरंग दल जिला संयोजक मनोज साहू द्वारा की गई। अभ्यास वर्ग में बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता जिले के विभिन्न प्रखण्डों से उपस्थित थे। वहीं दुर्गा वाहिनी मातृ शक्ति से भी बहने उपस्थित थी जिनका परिचय नगर उपाध्यक्ष राधा काबरा व नगर संयोजिका सपना कीर द्वारा करवाया गया । कार्यक्रम में ज्ञान मल खटिक ब्रजेश राठौर विजय जगेटीया गोपाल छिपा, बबलेश शर्मा, जय सिंह वाघेला, महावीर कीर, रोहित सिंह, मुरली साहू, गोपाल काबरा, शोभालाल जाट,  दशरथ सिंह, प्रकाश चौधरी सहित विभिन्न प्रखंडों के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE