BREAKING NEWS
REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 7 बड़ी खबरें |.. <<     RAJASTHAN BULLETIN: किशोरी पर चाकू से हमला! राजस्थान में.. <<     BIG NEWS : शादी का सामान लेने निकली थी ललिता, तभी बीच.. <<     KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 6, 2025, 11:04 am
NEWS : चित्तौड़गढ़ की वाटिका में संपन्न हुए जिला कबड्डी संघ के चुनाव, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या निर्विरोध जिला अध्यक्ष निर्वाचित, बधाईयों का लगा तांता, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या जिला कबड्डी संघ के निर्विरोध जिला अध्यक्ष निर्वाचित हुए। जिला कबड्डी संघ चित्तौड़गढ़ के चुनाव रविवार 5 जनवरी को शहर में स्थित एक वाटिका में संपन्न हुए। यह जानकारी देते हुए जिला कबड्डी संघ के चुनाव अधिकारी घनश्याम गर्ग ने बताया कि जिला कबड्डी संघ के चुनाव में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुए, जिनमें अध्यक्ष पद पर विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, सचिव पद पर गुलज़ार खां, कोषाध्यक्ष पद पर कुलदीप सिंह चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नारायण दास, उपाध्यक्ष पद पर नारुलाल कीर, उमेश पालीवाल, संयुक्त सचिव पद पर सत्यनारायण भोई, जितेंद्र शर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुए। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी रामरतन गुर्जर, राजस्थान राज्य कबड्डी संघ के पर्यवेक्षक दिनेश कुमार सनाढ्य, जिला ओलम्पिक संघ के पर्यवेक्षक घनश्याम सिंह राणावत, जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र झंवर, सचिव रतन गुर्जर,मण्डल संयोजक ओमप्रकाश शर्मा, बॉस्केटबॉल संघ के शैतान सिंह सहित विभिन्न खेल संघों के प्रतिनिधी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE