नीमच। अफीम किसानों की एक आवश्यक बैठक रविवार को मंडी प्रांगण में आयोजित हुई। इस बैठक में सर्वसहमति से कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार विमर्श कर निर्णय लिए गए।
अफीम किसान मांगीलाल मेघवाल ने बताया कि इस बैठक में समिति से जुड़े लेटर हेड पर नामित व्यक्ति भी नहीं पहुंचे हैं। उन्होंने कहा सबसे पहले कमजोर ढांचे को मजबूत करना होगा, तभी हम संगठन को मजबूत बना पाएंगे। जब समिति के सदस्य ही इस बैठक में नहीं पहुंचे हैं तो आम अफीम किसानों से किस तरह की अपेक्षा रखी जाए। हम परंपरागत खेती को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। इसको लेकर आगामी 19 जनवरी को एक और महत्वपूर्ण बैठक आहुत की गई है। उक्त बैठक में मंदसौर जिले के अफीम काश्तकार बद्रीलाल धाकड़ का सम्मान किया जाएगा, जिन्होंने नारकोटिक्स विभाग के भ्रष्टाचार को उजागर किया था। बैठक में कई अफीम किसान मौजूद रहे।