BREAKING NEWS
NEWS : चित्तौड़गढ़ जेल वायरल वीडियो केस में बड़ा.. <<     NEWS : मित्रता दिवस पर लायंस क्लब ने बढ़ाया दोस्ती.. <<     KHABAR : मित्रता दिवस के उपलक्ष पर इनरव्हील क्लब.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : क्षेत्र में विकास कार्यों को मिल रही गति,.. <<     REPORT : सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 31.01 करोड़ की विकास परियोजनाओं.. <<     NEWS : बजट घोषणा 2026-27 चित्तौड़गढ़ जिले में 48.16 करोड़.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वार्ड 9 से 17 के लिए गुरुवार को लगेंगे.. <<     BIG NEWS : नशामुक्त शैक्षणिक वातावरण के लिए.. <<     KHABAR : ग्रामीण बोले- मजदूरी करें या बच्चों को.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से प्रस्तावित बस हड़ताल टली, सरकार.. <<     REPORT : नीमच में आजादी के जश्न की भव्य तैयारी,.. <<     KHABAR : मनासा में बाल सुरक्षा अभियान, 500 छात्राओं.. <<     BIG NEWS : मैदान बचाओ आंदोलन ने पकड़ा जोर, नीमच में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 6, 2025, 12:07 pm
KHABAR : ब्राह्मण सोश्यल ग्रुप नीमच के द्वारा नए वर्ष की आरम्भिक वेला में सनातन संस्कृति और हमारा जीवन विषय पर व्याख्यान माला का आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के पंडित अटल बिहारी सभागार टाउनहॉल नीमच में ब्राह्मण सोश्यल ग्रुप द्वारा नूतन वर्ष पर सनातन संस्कृति और हमारा जीवन विषय पर व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ मीनाक्षी जोशी प्रयागराज और डॉ मणिकांत शर्मा पालनपुर और विशिष्ट अतिथि पंडित प्रशांत व्यास रहे। 
डॉ मीनाक्षी ने कहा कि सनातन संस्कृति का न अंत है और ना आदि। सनातन सर्वकालिक है सनातन सत्य है। सनातन पूरी मानवता के कल्याण और हित की बात करता है। डॉ मणीकांत ने कहा कि आज सनातन को बदनाम करने की साज़िश में कई लोग लगे हुए हैं।हमारे युवाओं को सनातन के विषय में वेदों उपनिषदों, स्मृतियों और पुराणों से तथ्यात्मक जानकारी के आधार पर ऐसे झूठे विमर्शों का काउंटर करना चाहिए। पंडित प्रशांत व्यास ने रावण रचित शिव तांडव स्त्रोत्र का गान किया।कार्यक्रम के संयोजक ब्राह्मण सोश्यल ग्रुप के अध्यक्ष चेतन कुमार व्यास ने कार्यक्रम के उद्देश्य और रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए स्वागत उद्बोधन दिया। 
आपने कहा कि जीवन जीने की सर्वाेत्तम प्रणाली सनातन जीवन दृष्टि और सनातन मूल्य ही है। व्याख्यान कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना और भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। कार्यक्रम में विप्र समाज के कर्मकांडीय पंडितों, वरिष्ठ सदस्यों और पत्रकारों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन प्रोफेसर डॉ. संजय जोशी ने किया। आभार संस्था के सचिव जेसी शर्मा  ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE