नीमच। शहर के किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में इस्कॉन द्वारा नव वर्ष के उपलक्ष में भव्य कीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आध्यात्मिक और कृष्ण भक्ति के उत्कृष्ट स्तर पर पहुँचने के लिए इस्कॉन सेंटर नीमच भक्त मंडली व इस्कॉन उज्जैन मुख्य संकीर्तन भक्त मंडली के द्वारा श्री कृष्ण महामंत्र के साथ भव्य संकीर्तन का शुभारंभ हुआ। ठंड के मौसम की शाम की वेला में संकीर्तन में नीमचवासियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। आकर्षक आध्यात्मिक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। उपस्थित भक्त कृष्ण भक्ति में मग्न हो गए। नीमच इस्कॉन सेंटर से अध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद दास उपाध्यक्ष इला पति दास ,जयंत जयंत, डॉ निरूपा झा, डॉ सतीश चौधरी डॉ. जेसी वर्मा व अन्य भक्तों द्वारा कीर्तन और महा प्रसादम सेवा किया गया। कार्यक्रम में प्रसाद का वितरण किया गया। नव वर्ष के उपलक्ष में आयोजित इस्कॉन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पूरा माहौल आध्यात्मिक हो गया।