BREAKING NEWS
KHABAR : इश्क, सियासत और राहुल का तिलस्म, जब इंदौर.. <<     BIG NEWS : तीन साल से पुलिस को चकमा दे रहा था 15 हजार.. <<     REPORT : जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 108वीं.. <<     KHABAR : किसान अपनी ऑर्गेनिक फसलों पर लगाएं टैग,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में 24 घंटे में हुई झमाझम, इस.. <<     KHABAR : रथ से उतारे गए उज्जैन महापौर, अब डैमेज.. <<     BIG NEWS : अफीम पट्टे की अवैध खरीद-फरोख्त पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम चोरी कांड में 4 दिन बाद भी.. <<     #BREAKING: #मां #बगलामुखी के दर्शन को निकले थे.. <<     KHABAR : शासन की योजना से अनिल ने शुरू की पान की.. <<     NIMACH WEATHER UPADTE TODAY: रेतम नदी में आया जबरदस्त उफान,.. <<     MP WEATHER: MP में मानसून को लेकर बड़ा अपडेट! आखिरी 11.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में देर रात भयानक सड़क हादसा, पिता.. <<     NEWS : गणेश जी के आध्यात्मिक स्वरूप से मिलता है.. <<     BIG NEWS : तीन दिन की मूसलाधार बारिश के बाद रेतम नदी.. <<     BIG NEWS : रतलाम से होकर चलेगी बांद्रा-बढ़नी स्पेशल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 6, 2025, 12:24 pm
BIG REPORT : ये एमपी है भैया, यहां कबूतर भी सेफ नहीं, पिंजरे में रखे 35 कबूतर ले उड़े चोर, उड़ान स्पर्धा में पहला स्थान हासिल करने वाला भी शामिल, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चोरी का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। चोर सोने चांदी या फिर नगदी नहीं बल्कि 35 कबूतर ले उड़े। बदमाशों ने दो मंजिल मकान से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।


मामला गौतम नगर थाना इलाके का है। जहां चोरों ने दो मंजिल मकान के छत से 35 कबूतरों को वहां रखे पिंजरे में भर कर लगाए। इनमें वह कबूतर भी शामिल है जिसने उड़ान स्पर्धा में 11 घंटे 50 मिनट की लगातार उड़ान भरकर पहला स्थान हासिल किया था। कबूतर मालिक जुनैद ने बताया कि, रात 2 बजे उसने कबूतर को दाना पानी देकर वीडियो बनाया। और जब सुबह उठकर जुनैद देखने पहुंचा तो पिंजरा समेत कबूतर गायब थे। भोपाल शहर में लगने वाले पक्षियों के बाजार में भी जुनैद ने कबूतरों को जाकर देखा लेकिन नहीं मिले।


गौतम नगर पुलिस के मुताबिक, बैरसिया रोड स्थित श्रीनगर कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय जुनैद मोहम्मद कुरैशी बीकॉम प्रथम वर्ष का छात्र है। जिसे बचपन से कबूतर पालने का शौक है। उसने अपने घर की छत पर कबूतरों को अलग-अलग रखने की व्यवस्थाएं कर रखी है। कड़की की ठंड को देखते हुए रात करीब ढाई बजे जुनैद कबूतरों को देखने छत पर गया तो उन्हें दाना पानी देकर वीडियो बनाया और घर में आकर सो गया था। वहीं जब सुबह 7रू00 बजे देखा तो उसके 35 कबूतर लापता है। चोरी हुए कबूतरों में 33 सफेद रंग के जबकि दो काले रंग के कबूतर शामिल हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE