तराना। माँ अहिल्या की नगरी तराना मे अयोध्या मे भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्ष गांठ मनाने को लेकर हिंदू समाज मे काफी उत्साह नजर आ रहा है वही ठीक 1 वर्ष पूर्व संतो के आह्वान पर भक्तों ने प्रभात फेरी निकाल कर समाज जागरण का कार्य किया था और भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को ऐतिहासिक रूप से मनाया था उसी के तहत तराना मे प्रथम वर्ष गांठ मनाने को लेकर श्री राम प्रभात फेरी के सदस्यों द्वारा नई बाखल स्थित मनकामनेश्वर महादेव मंदिर से 1 जनवरी 2025 से प्रभात फेरी राम भक्तो द्वारा नगर के प्रमुख मार्गाे से होते हुए प्रतिदिन निकाली जा रही है जो 22 जनवरी तक निकाली जाएगी।