मंदसौर। मंदसौर जिले में जैन समाज ने गुरुदेव श्रीमद्विजय राजेंद्रसूरीश्वर जी का 198वां जन्म और 118वां स्वर्गारोहण दिवस समारोह (गुरुसप्तमी) मनाया। जैन समाज ने राजन्द्रसूरिश्वर की तस्वीर को रथ में विराजित कर चल समारोह निकाला।
जिले के दलौदा में अखिल भारतीय महिला परिषद द्वारा गुरुदेव की पूजा पढ़ाई गई। इसके बाद जैन मंदिर से चल समारोह प्रारंभ हुआ। जुलूस में गुरुदेव राजेंद्रसूरीश्वर जी की तस्वीर बग्गी में विराजमान रही। बग्गी के आगे महिलाएं और पुरुष धार्मिक भजनों पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। जुलूस के नगर भ्रमण के दौरान नगर में विभिन्न स्थानों पर जैन समाजननों द्वारा गहुली बनाकर स्वागत किया गया। जो बस स्टैंड, महावीर मार्ग, प्रगति चौराहा, राजेंद्रसुरिश्वर मार्ग स्टेशन रोड होता हुआ फिर मंदिर पहुंचा जहां पर आरती की बोलियां लगाई गई।