BREAKING NEWS
KHABAR : इश्क, सियासत और राहुल का तिलस्म, जब इंदौर.. <<     BIG NEWS : तीन साल से पुलिस को चकमा दे रहा था 15 हजार.. <<     REPORT : जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 108वीं.. <<     KHABAR : किसान अपनी ऑर्गेनिक फसलों पर लगाएं टैग,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में 24 घंटे में हुई झमाझम, इस.. <<     KHABAR : रथ से उतारे गए उज्जैन महापौर, अब डैमेज.. <<     BIG NEWS : अफीम पट्टे की अवैध खरीद-फरोख्त पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम चोरी कांड में 4 दिन बाद भी.. <<     #BREAKING: #मां #बगलामुखी के दर्शन को निकले थे.. <<     KHABAR : शासन की योजना से अनिल ने शुरू की पान की.. <<     NIMACH WEATHER UPADTE TODAY: रेतम नदी में आया जबरदस्त उफान,.. <<     MP WEATHER: MP में मानसून को लेकर बड़ा अपडेट! आखिरी 11.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में देर रात भयानक सड़क हादसा, पिता.. <<     NEWS : गणेश जी के आध्यात्मिक स्वरूप से मिलता है.. <<     BIG NEWS : तीन दिन की मूसलाधार बारिश के बाद रेतम नदी.. <<     BIG NEWS : रतलाम से होकर चलेगी बांद्रा-बढ़नी स्पेशल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 6, 2025, 6:42 pm
BIG NEWS : साइबर ठगी में उपयोग में लेने के लिए बैंक अकाउन्ट खरीदने व बेचने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, साइबर थाना पुलिस चित्तौडगढ को मिली सफलता, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सरकारी योजनाओं के रूपये बैंक खाते में आने का प्रलोबन दे, बैंक अकाउन्ट खुलवाकर अकाउन्ट के दस्तावेज चौक बुक, एटीएम कार्ड, सीम कार्ड, नैट बैकिंग आदि ले आगे बैचना व उन अकाउन्टों में फ्रॉड के पैसों का लेनदेन करवाने के मामले में साइबर थाना पुलिस ने गिरोह के सदस्य दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। आरोपियों को पुलिस रिमाण्ड पर लिया जाकर अन्य वारदातों के बारे में पता लगाया जायेगा।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि गत शनिवार को साइबर थाने पर प्राप्त रिपोर्ट के प्रार्थी सालेरा थाना गंगरार निवासी भेरूलाल जटिया पुत्र माधव लाल जटिया के अनुसार उसके पास राहुल सालवी निवासी गंगरार आज से करीब 3-4 माह पहले गाँव में ही आया उसनें कहा कि वर्तमान में सरकारी योजनाऐ चल रही है, जिसमें बैंक खातो में रूपये मिलते है और बैंक खाते खुलवाने पर उन खातों में रूपयें आयेंगे उस योजना से सरकारी पैसा उनके खाते में आयेगा। राहुल ने उसे विश्वास में ले लिया व उससे कहा की गाँव के ही अन्य लोगो का भी बैंक खाता खुलवाया है व जिनमे सरकारी योजनाओं के रूपये जमा हो रहे है। प्रार्थी राहुल सालवी की बातो में आ गया उसके बाद राहुल उसे लेकर चित्तौडगढ आया उससे पंजाब एण्ड सिंध बैंक, केनरा बैंक युको बैंक चित्तौडगढ़ में अकाउन्ट खुलवाये उसके बाद उसने बैंक डायरी चौक बुक ए.टी.एम व सीमकार्ड ले ली। कुछ समय बाद उसने राहुल सालवी को कहा कि उसकी योजना का क्या हुआ तो उसनें कहा कि अभी कुछ नहीं हुआ है। थोडे दिनों बाद उसके पास राहुल आता है और कहता है कि तेरा खाता काम नही कर रहा है, तुझे वापस खाते दे देता हूं। प्रार्थी ने बैंक में जानकारी प्राप्त की तो उसे पता चला की उसके खाते में बहुत से लेन-देन हुये है, जिससें उसके खाते को बन्द किया गया राहुल ने गांव के सुरेश जाट का भी खाता खुलवाकर उसके खाते में भी साइबर फ्रॉड के रूपयों के लेन-देन किये है। बैंक अकाउन्टों के दस्तावेज राहुल सालवी ने अपने पास रख लिये व उनमे फ्रॉड की लेन-देन की है। प्रार्थी की रिपार्ट पर आई.टी एक्ट व धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

प्रकरण की गंभीरता के मद्देनजर जिले में चलाए जा रहे ष्साइबर शील्डष् अभियान के तहत अपराधों की रोकथाम करने के निर्देश देते हुए एएसपी सिकाउ मुकेश सांखला के सुपरविजन में थानाधिकारी साइबर थाना डीएसपी रामेश्वरलाल के नेतृत्व में थाना साइबर से कानि. रामनिवास, धर्मपाल, महेन्द्र, संजय व साइबर सैल से हेड कानि.  राजकुमार की विशेष टीम कक गठन कर प्रकरण में अज्ञात बदमाशों की तलाशी शुरू की गई। प्रार्थी द्वारा बताये गये हुलिये के आधार पर आरोपियों की पहचान हेतू तकनिकी साक्ष्यो के आधार पर तलाश की गई जहां से दोनो आरोपियों सालवी मोहल्ला गंगरार थाना गंगरार निवासी 21 वर्षीय राहुल सालवी पुत्र देवीलाल सालवी व कीर खेडा चित्तौडगढ पुलिस थाना कोतवाली चित्तौडगढ निवासी 24 वर्षीय प्रकाश पुत्र राधेश्याम पारीक को गिरफतार किया गया। पुलिस पूछताछ में इन्होने इनकी टीम मे अन्य सदस्य भी होना बताया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमाण्ड पर लिया जाकर अन्य वारदातों के बारे में पता लगाया जायेगा।

तरीका वारदात-
सरकारी योजनाओं के रूपये बैंक खाते में आने का प्रलोभन दे, बैंक अकाउन्ट खुलवाकर अकाउन्ट के दस्तावेज चौक बुक, एटीएम कार्ड, सीम कार्ड, नैट बैकिंग आदि ले आगे बैचना व उन अकाउन्टों में फ्रॉड के पैसों का लेनदेन करवाना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE