BREAKING NEWS
NEWS : चित्तौड़गढ़ जेल वायरल वीडियो केस में बड़ा.. <<     NEWS : मित्रता दिवस पर लायंस क्लब ने बढ़ाया दोस्ती.. <<     KHABAR : मित्रता दिवस के उपलक्ष पर इनरव्हील क्लब.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : क्षेत्र में विकास कार्यों को मिल रही गति,.. <<     REPORT : सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 31.01 करोड़ की विकास परियोजनाओं.. <<     NEWS : बजट घोषणा 2026-27 चित्तौड़गढ़ जिले में 48.16 करोड़.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वार्ड 9 से 17 के लिए गुरुवार को लगेंगे.. <<     BIG NEWS : नशामुक्त शैक्षणिक वातावरण के लिए.. <<     KHABAR : ग्रामीण बोले- मजदूरी करें या बच्चों को.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से प्रस्तावित बस हड़ताल टली, सरकार.. <<     REPORT : नीमच में आजादी के जश्न की भव्य तैयारी,.. <<     KHABAR : मनासा में बाल सुरक्षा अभियान, 500 छात्राओं.. <<     BIG NEWS : मैदान बचाओ आंदोलन ने पकड़ा जोर, नीमच में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 6, 2025, 7:21 pm
KHABAR : वक्फ जिला कमेटी प्रवक्ता ने वक्फ सम्पतियों के पदाधिकारियों को सौंपे पत्र, वक्फ संपतियों की जानकारी ली, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मप्र वक्फ बोर्ड प्रदेश अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त डॉक्टर सनवर पटेल के मार्गदर्शन व नीमच जिला वक्फ कमेटी के अध्यक्ष फिरोज पठान के निर्देश अनुसार वक्फ जिला कमेटी के प्रवक्ता शाहबाज शेख व अन्य द्वारा वक्फ बोर्ड से संबंधित संपति एवं जमीने जिसमें कब्रस्तान, मस्जिद, मदरसा, दरगाह की जानकारी के सबंध में नीमच जिले की मनासा तहसील के मनासा, कुकडेश्वर, रामपुरा सहित ग्रामीण क्षेत्रांे में पहुंचकर प्रदेश कार्यालय के द्वारा भेजे गए वक्फ संपतियों के पत्रकों को समस्त कमेटियों के पदाधिकारियों को सौंपकर वक्फ संपतियों की जानकारी ली गई है। 
इस दौरान वक्फ जिला कमेटी के प्रवक्ता शाहबाज शेख ने बताया कि लंबे समय से वक्फ बोर्ड की संपत्तियों के संबंध में मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड प्रदेश कार्यालय से आए पत्रों में वक्फ मस्जिद, इमामबाड़ा, दरगाह, कब्रस्तान की जानकारी देने के लिए पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए सौपा गया है। दिए गए पत्र में विषयांतर्गत लेख है कि भारत सरकार की सेन्ट्रल वक्फ कौंसिल के आदेशानुसार व मप्र वक्फ बोर्ड के आदेशानुसार आपके वक्फ मस्जिद, इमामबाड़ा आदि के आय व्यय की जानकारी तथा जिन मस्जिद, दरगाह, इमामबड़ा कब्रस्तान, में दुकाने व मकान है तो कितने मकान व दुकाने हैं, उनकी संख्या ओर इन दुकानो व मकानो में अगर किरायेदार है तो उनकी जानकारी व कितना किराया है उसकी जानकारी वही अगर किसी किरायेदार ने कब्जा कर लिया है तो उसका नाम ओर उसके विरूद्ध क्या कार्यवाही की गई उसकी जानकारी आदि से संबंधित जानकारी भारत सरकार की सेन्ट्रल वक्फ कौंसिल भेजी जानी है। जानकारी 03 दिवस के भीतर जिला वक्फ कमेटी कार्यालय को भेजे। जानकारी न भेजने पर आपके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी। उक्त जानकारी वक्फ जिला नीमच कमेटी के जिला मिडिया प्रभारी नोशाद अली द्वारा दी गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE