चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ अर्बन कोऑपरेटिव बैंक चेयरमैन व वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. आईएम सेठिया व पूर्व अध्यक्षा विमला सेठिया एडवोकेट ने उदयपुर के होटल लीला पैलेस में आयोजित एक पारिवारिक कार्यक्रम में देश के ख्यातनाम उद्योगपति गौतम अडानी एवं उनकी धर्मपत्नी प्रीति अडानी से मुलाकात कर चित्तौड़गढ़ के ऐतिहासिक महत्व पर चर्चा कर उन्हें सपरिवार चित्तौड़गढ़ आने का आमंत्रण दिया।
डॉ. सेठिया ने उद्योगपति अडानी को चित्तौड़गढ़ दुर्ग के ऐतिहासिक महत्व, जोहर स्थल और विश्व विजय के प्रतीक विजय स्तंभ के संबंध में भी बताया और उनसे दुर्ग दर्शन करने और आर्थिक क्षेत्र में और अधिक प्रगति के लिए विजय स्तंभ को छूकर विजयश्री प्राप्त करने के लिए निवेदन किया। उनसे मुलाकात के समय शिक्षाविद डॉ. सैमुअल अब्राहम कोलकाता भी मौजूद थे।