शाजापुर। पुलिस अधीक्षक जिला शाजापुर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), अनुभाग शुजालपुर द्वारा स्थायी वारंटों को गिरफ्तार करने हेतु लगातार निर्देशित किया जा रहा है। माननीय जेएमएफसी न्यायालय शुजालपुर के द्वारा आरोपी बाबूलाल मेवाड़ पिता हिम्मत सिंह मेवाड़ा निवासी ग्राम रसलपुर के विरूद्ध दिनांक 17.05.2024 को स्थायी वारंट जारी किया गया था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा था।
दिनांक 06.01.2025 को स्थायी वारंटी बाबूलाल पिता हिम्मत सिंह मेवाड़ा निवासी ग्राम रसलपुर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। उक्त कार्रवाई में उनि अंकित मुकाती की सराहनीय भूमिका रही है।