शाजापुर। पुलिस अधीक्षक जिला शाजापुर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), अनुभाग शुजालपुर द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु लगातार निर्देश किया जा रहा है।
दिनांक 05.01.2025 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कमलिया बायपास रोड़ पर एक व्यक्ति अपने हाथ में धारदार छुरा लिए हुए घूम रहा है तथा लोगो को डरा धमका रहा है जिससे लोग भयभीत हो रहै है तथा दहशत का माहल बना हुआ है। जिस पर से तत्काल थाना प्रभारी के निर्देशन में उनि अंकित मुकाती के नेतृत्व में टीम तैयार कर रवाना किया गया। टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा जिसने अपना नाम रामबाबु मीणा पिता भादर सिंह मीणा उम्र 25 वर्ष निवासी ढाबली घोसी का बताया जिससे एक धारदार चाकू जप्त किया गया तथा आरोपी रामबाबू मीणा को गिरफ्तार कर किया गया। वापसी पर असल अपराध क्रमांक 11/2025 धारा 25 आर्म्स एक्ट का पंजीबध्द किया गया। उक्त आरोपी को दिनांक 06.01.2024 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। आरोपी द्वारा कुछ दिन पूर्व भी पेट्रोल पम्प पर चाकू दिखाकर हंगामा किया गया था। उक्त कार्य में उनि अंकित मुकाती, की सराहनीय भूमिका रही है।